विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather update: कई जिले लू की चपेट में, 66 साल का टूटा रिकॉर्ड, लुधियाना का तापमान 47 डिग्री से पार; रेड अलर्ट

Published: Mon, 17 Jun 2024 08:48 AM (IST)

Punjab Weather update पंजाब में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। प्रचंड लू चलने से लोगों का बुरा ...और पढ़ें

Punjab Weather update: गर्मी ले लोग परेशान, लू का रेड अलर्ट जारी।
Punjab Weather update: गर्मी ले लोग परेशान, लू का रेड अलर्ट जारी।

HighLights

  1. भीषण गर्मी व लू का दौर जारी।
  2. लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़ व अमृतसर अति लू की चपेट में।
  3. लुधियाना प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

जागरण टीम, लुधियाना/नई दिल्ली। पंजाब सहित उत्तर भारत में भीषण गर्मी व लू का दौर जारी है। रविवार को पंजाब के चार जिले लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़ व अमृतसर अति लू की चपेट में रहे। अति लू के कारण लुधियाना प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

यहां दिन का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा था। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार वर्ष 1958 के बाद पहली बार लुधियाना में लगातार दो दिनों से दिन का तापमान 47 से 47.2 डिग्री के बीच चल रहा है। इससे पहले वर्ष 1958 में 17 जून को दिन का तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने सोमवार को भी अति लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बंगाल व सिक्किम सहित कई राज्यों में भारी वर्षा हो सकती है। चंडीगढ़ में दिन का तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 9.1 डिग्री ज्यादा रहा। रात का तापमान 32.9 डिग्री रहा। 1958 से 2023 तक कभी भी चंडीगढ़ में जून में दिन का तापमान इतना ऊपर नहीं गया। 1995 में आठ जून को 45.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, असम और मेघालय में 17 जून को भारी वर्षा होने की संभावना है।

पहाड़ों से पिघलने लगी बर्फ

गर्मियों में पर्यटकों के लिए स्वर्ग माने जाने वाले पहाड़ भी इस बार गर्मी से झुलस रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले में समुद्र तल से 7,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिमनगरी मुनस्यारी में पहली बार पारा 31 डिग्री से पार हो गया है।

10 हजार से 15 हजार फीट तक की ऊंचाई वाले गुंजी से लेकर आदि कैलास, पंचाचूली व मिलम बेस कैंप तक भी दिन की गर्मी तेजी से बढ़ रही है। सीजनल ग्लेशियर समय से पूर्व पिघल चुके हैं। मिलम ग्लेशियर से निकलने वाली गोरी गंगा का जलस्तर बढ़ चुका है।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

  • देश के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत पाने के लिए हिमाचल में हर दिन पर्यटक पहुंच रहे हैं।
  • मनाली के साथ सटे रोहतांग दर्रे में लगा ट्रैफिक जाम।
  • 1958 के बाद पहली बार लुधियाना में लगातार दो दिन तापमान 47 डिग्री

कहां कितना तापमान

(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

  • लुधियाना 47.2
  • पठानकोट 47.1
  • बठिंडा 46.3
  • गुरदासपुर 46
  • अमृतसर 45.8
  • चंडीगढ़ 45.5
  • पटियाला 45.5
  • जालंधर 43.3

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir News: बांदीपोरा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, फंसे दो आतंकी