Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Crime: तरनतारन में लंगर लेने गई मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म, लोगों ने आरोपित को पुलिस के हवाले सौंपा

तरनतारन में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहां एक मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य अपराध ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है।

By DHARAMBIR SINGH MALHAR Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 03 Sep 2024 08:18 PM (IST)
Hero Image
तरनतारन में मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म का मामला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, तरनतारन। पट्टी में मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोपित को दबोचते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सिटी में आरोपित की गिरफ्तारी के बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

लंगर लेने गई थी पीड़िता

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 26 वर्षीय बेटी बचपन से ही मंदबुद्धि है। वह दो सितंबर की दोपहर करीब दो बजे लंगर लेने के लिए घर से बाहर गई थी। काफी देर होने पर स्वजनों ने बेटी की तलाश शुरू की। उसको देर शाम पता चला कि कुछ लोगों ने त्रेहन पार्क समीप भुपिंदर सिंह निवासी पट्टी नामक व्यक्ति को दबोचा।

वह उसकी मंदबुद्धि बेटी को बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गया। उसके बाद बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने बेटी के मंदबुद्धि होने का फायदा उठाया। थाना सिटी पट्टी की महिला एएसआई बलविंदर कौर ने कहा कि पीड़ित लड़की की मां के बयान लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद अगली कार्रवाई की जा रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर