Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan 2024: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत, इन चीजों से करें भोलेनाथ का अभिषेक; सभी मनोकामनाएं हो जाएंगी पूरी

Sawan 2024 सावन का पावन महीना सोमवार से शुरू होने जा रहा है। ये महीना भोलेनाथ का माना जाता है। भगवान शिव के भक्‍त मंदिरों में जाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू धर्म में यह महीना काफी पवित्र माना जाता है। मंदिरों में भगवान के जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतार लगी रहती हैं। कुछ लोग तो वर्त भी रखते हैं।

By Hemant Kumar Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 21 Jul 2024 02:44 PM (IST)
Hero Image
सावन में भगवान शिव की होती है पूजा

जागरण संवाददाता, बरनाला। Sawan 2024: सावन का महीना सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस दिन भगवान शिव के श्रद्धालु मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव की आराधना करने से सभी के कष्‍ट दूर हो जाते हैं।

क्‍यों रखा जाता है व्रत

ज्योतिषचार्य पंडित घनश्याम रतूड़ी ने बताया कि भगवान शिव को अति प्रिय सावन के सोमवार के दिन व्रत रखने से दोहरा फल प्राप्त होता है। सावन के सोमवार के दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को 16 व्रत रखने के सामान पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

व्रत रखने से पहले पूजा अर्चना करने के विधि के बारे में भी अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि फलाहार व्रत रखने वाले भक्तों की सीजन के फलों को प्राथमिकता देनी चाहिए। जबकि दिन भर में एक बार खाना खाने वाले श्रद्धालुओं को सेहत के मुताबिक खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

शिवशंकर भोलेनाथ को खुश करने के लिए श्रद्धालु शिवलिंग पर दूध, जल, गंगाजल, धतूरा, आक, दही, बेलपत्र, गन्ने का रस, फल और फूल आदि चढ़ा कर जलाभिषेक करेंगें तो सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

इसलिए भगवान शिव को प्रिय है सावन

ज्योतिषचार्य पंडित घनश्याम रतूड़ी बरनाला बताते हैं कि पौराणिक कथा के मुताबिक इस माह में भगवान शिव की कृपा बरसती है। आस्था के मुताबिक देवी सती ने जब अपने पिता दक्ष के घर योग शक्ति से शरीर का त्याग किया था तो हर जन्म में पित के रूप में महादेव को पाने का प्रण लिया था।

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं, थकान और कमजोरी से बचने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट?

दूसरे जन्म में दकवी सती ने हिमालय राज के घर जन्म लेने के बाद पति के रूप में पाने के लिए श्रावण महीने में निराहार कठोर व्रत किया था। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। तब से लेकर भगवान शिव को यह माह अति प्रिय है।

व्रत में इन बातों का रखें ध्यान

गर्मी व उमस के बीच व्रत रखना आसान नहीं होता। खासकर कम तापमान के बीच कामकाज करने के साथ व्रत को पूरा करना काफी कठिन होता है। ऐसे में व्रत वालों को खास एहतियात बरतनी चाहिए। इस बारे में शिव सेवा संघ बरनाला के पूर्व प्रधान व सलाहकार सतीश चीमा, जवाइंट सचिव नवीन सिंगला काली व मैनेजर भूपिंदर बांसल बिट्टू बताते है कि व्रत रखने के दौरान हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए।

व्रत के दौरान क्या खाएं-पीयें

  • व्रत के दौरान डाइट में सूखे मेवे शामिल करें, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
  • पानी की कमी से बचने के लिए नींबू पानी, नारियल पानी तथा जूस का सेवन करें। सोमवार का व्रत रखने के दौरान मौसमी फलों का सेवन करें। खासकर अनार, मौसमी व सतरा सहित रसदार फलों का सेवन करना लाभकारी होगा।
  • पेट में गैस से बचने के लिए तली भुनी चीजों से परहेज करें।