Move to Jagran APP

रक्त जांच कैंप में 50 महिलाओं ने करवाई जांच

भारत विकास परिषद बठिडा के महिला सहभागिता द्वारा प्रधान प्रो. आरती गुप्ता गोयल की अगुआई में बाल विकास प्रकल्प ने कमला नेहरू कालोनी में रक्त जांच कैंप का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 28 Feb 2021 05:23 PM (IST)
रक्त जांच कैंप में 50 महिलाओं ने करवाई जांच
रक्त जांच कैंप में 50 महिलाओं ने करवाई जांच

संस, बठिडा : भारत विकास परिषद बठिडा के महिला सहभागिता द्वारा प्रधान प्रो. आरती गुप्ता गोयल की अगुआई में बाल विकास प्रकल्प ने कमला नेहरू कालोनी में रक्त जांच कैंप का आयोजन किया। इसका उद्घाटन वार्ड नंबर छह से निर्वाचित नगर निगम पार्षद बेअंत सिंह रंधावा ने किया। रक्त की जांच के बाद महिलाओं को गुड़ और चने वितरित किए गए। इसके अलावा सेनेटरी पैड भी बांटे। इसमें 50 महिलाओं की रक्त की जांच की गई। वहीं भारत विकास परिषद के के प्रधान राजेंद्र पांडेय मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों तथा सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान विजय कुमार कांसल, सुवर्षा बेरी, बिमला वधवा, सावित्री पसरीजा, श्री पीएन गर्ग, रमेश वधवा, रमेश पसरीजा, जरनैल सिंह, अश्विनी बेरी, एस पी व गुप्ता भी उपस्थित थे।