Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: AAP की रैली के लिए कर दी स्कूलों की छुट्टी, किरकिरी हुई तो सरकार ने आदेश लिए वापस

मौड़ मंडी में रविवार को आम आदमी पार्टी की विकास क्रांति रैली होनी है जिसमें आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान हिस्सा लेंगे। रैली में दोनों नेताओं के सुरक्षा दस्ते को ठहराने के लिए शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने अपने स्तर पर छह स्कूलों में शनिवार को छुट्टी की घोषणा कर दी। अब शनिवार को यह स्कूल आम दिनों की तरह ही खुलेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Paras PandeyUpdated: Sat, 16 Dec 2023 06:58 AM (IST)
Hero Image
मौड़ मंडी में रविवार को आम आदमी पार्टी की विकास क्रांति रैली होनी है

जागरण संवाददाता, बठिंडा। मौड़ मंडी में रविवार को आम आदमी पार्टी की विकास क्रांति रैली होनी है, जिसमें आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान हिस्सा लेंगे। रैली में दोनों नेताओं के सुरक्षा दस्ते को ठहराने के लिए शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने अपने स्तर पर छह स्कूलों में शनिवार को छुट्टी की घोषणा कर दी। मामला जिला उपायुक्त शौकत अहमद परे के नोटिस में आया तो उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद छुट्टी का आदेश वापस लेना पड़ा।

छुट्टी का आदेश जारी करने वाले शिक्षा अधिकारियों को दिया नोटिस 

अब शनिवार को यह स्कूल आम दिनों की तरह ही खुलेंगे। रैली के मद्देनजर जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) शिवपाल गोयल और जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री) भूपिंदर कौर ने मौड़ मंडी के छह सरकारी स्कूलों में दोनों नेताओं की सुरक्षा का हवाला देते हुए शनिवार को छुट्टी का एलान किया था। पत्र में यह भी कहा गया कि स्कूलों में छुट्टी रहेगी, लेकिन स्कूल प्रमुख और शिक्षक वहां मौजूद रहेंगे। वे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था करेंगे।

केजरीवाल व मान मौड़ मंडी में लेंगे विकास क्रांति रैली में हिस्सा

इस पत्र की चौतरफा आलोचना हो रही थी। शिरोमणि अकाली दल ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया। बंद होने से इन स्कूलों में पीटीएम नहीं हो पाती। डीसी शौकत अहमत परे ने एक पत्र जारी कर कहा है कि उनके कार्यालय को मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए नहीं कहा गया था। डीसी ने सरकार के बगैर अनुमति के ही पत्र जारी करने के मामले में दोनों आधिकारियों से जवाब मांगा है।