Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में मौसम खराब होने से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुईं 11 फ्लाइट्स, यात्रियों ने विमानों में गुजारी रात

शुक्रवार रात को दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से कई फ्लाइट्स के रूट्स में बदलाव कर उनकी चंडीगढ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गई। देश के विभिन्न शहरों से दिल्ली जाने वाली 11 फ्लाइट्स को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।

By Ankesh ThakurEdited By: Updated: Sat, 21 May 2022 05:32 PM (IST)
Hero Image
खराब मौसम की वजह से दिल्ली जाने वाली 11 फ्लाइट्स को चंडीगढ़ में लैंड करवाया गया। फाइल फोटो

विकास शर्मा, चंडीगढ़। शुक्रवार रात को दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से कई फ्लाइट्स के रूट्स में बदलाव कर उनकी चंडीगढ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गई। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि देर रात दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने चंडीगढ़ एटीसी से फ्लाइट्स रूट्स में बदलाव करने की अनुमति मांगी। जिसे चंडीगढ़ एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत स्वीकार करते हुए एयरपोर्ट की ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी से संपर्क किया। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली अलग -अलग शहरों से आने वाली 11 फ्लाइट्स को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। यह सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स थी।

चंडीगढ़ में कई घंटे रुकने के बाद सुबह इन फ्लाइट्स को दिल्ली के लिए भेजा गया। इस दौरान यात्रियों को विमान में बैठकर ही रात गुजरानी पड़ी, जिस वजह से उन्हें काफी परेशानी भी हुई। इसके अलावा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाली पहले से तय आठ फ्लाइट्स की भी लैंडिंग करवाई गई।  

ट्राईसिटी में भी छाए थे बादल

शुक्रवार रात को चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में भी कुछ देर के लिए मौसम खराब हुआ था। बादल छाने के साथ तेज धूल भरी हवाएं भी चली। बावजूद फ्लाइट्स का संचालन सफलतापूर्वक करवाया गया। बता दें चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूदा समय में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम कैट- 2 इंस्टाल है। कैट -टू की मदद से न्यूनतम 350 मीटर की विजिबिलिटी पर लैंडिंग हो सकती है। सामान्य दिनों में कैट-टू के सहारे फ्लाइट्स का संचालन में कोई दिक्कत नहीं होती है, लेकिन बहुत ज्यादा मौसम खराब होने पर या विंटर सीजन धुंध ज्यादा पड़ने की वजह से फ्लाइट का शेड्यूल बिगड़ जाता है।

सुबह इन फ्लाइट्स ने दिल्ली एयरपोर्ट के लिए भरी उड़ान

केपी सिंह ने बताया कि इन फ्लाइट्स के चंडीगढ़ लैंड होने पर सभी यात्रियों के चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से रिफ्रैशमेंट दी गई। इसके बाद दिल्ली में मौसम साफ होने के बाद इन फ्लाइट्स को सुबह जल्दी दिल्ली के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों की परेशानी जरूर हुई लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि यह सब उनकी सुरक्षा के मद्देनजर किया गया।

      फ्लाइट् संख्या             यात्री संख्या

6ई 6869 कोलकता- दिल्ली -   155

6ई2067 औरंगाबाद दिल्ली-    162

6ई215 श्रीनगर दिल्ली -       180  

जी8 341 मुंबई दिल्ली -      129

जी8 150 पटना दिल्ली -     157

जी8 718  अहमदाबाद दिल्ली - 163

आई5 -गौंडा  दिल्ली            -163

6ई 2046 भुवनेश्वर दिल्ली -  156

यूके 834  लखनऊ दिल्ली     135

यूके 820  लखनऊ दिल्ली     119

एआई 468 विजयवाड़ा दिल्ली - 119

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें