Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandigarh News: पानी से भरे गड्ढे में मिला 13 साल के बच्चे का शव, हादसे की आशंका; पुलिस कर रही जांच

चंडीगढ़ के मौली जागरां में एक 13 साल के बच्चे का नग्न शव पानी से भरे गड्ढे में मिला। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे हादसा मान रही है और माना जा रहा है कि बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है। बच्चा एक महीने पहले भी अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने आया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Mon, 30 Sep 2024 03:24 PM (IST)
Hero Image
पानी से भरे गड्ढे में मिला 13 साल के बच्चे का शव

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मौली जागरां में पानी से भरे एक गड्ढे में 13 साल के बच्चे का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। बच्चे के शव पर कोई कपड़ा नहीं था। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हादसा बता रही है और ये माना जा रहा है कि बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस घटना की कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, गड्ढे में किसी ने बच्चे के शव को देखा तो कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। बच्चे के कपड़े वहीं पास में मिले थे। माना जा रहा है कि बच्चा यहां नहाने गया था और इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि मृतक बच्चा एक महीने पहले भी अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने आया था। हालांकि, घटना के समय वह अकेला था या उसके साथ कोई और था, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- इजरायल से श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने आई महिला के साथ लूटपाट, पुलिस ने एक नाबालिग सहित 3 को दबोचा

रविवार से लापता था बच्चा

मृतक बच्चा हल्लोमाजरा का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार ने बताया कि बच्चा रविवार दोपहर 2 बजे घर से बाहर गया था और शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसकी कोई खबर नहीं मिली, तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- CM Bhagwant Mann ने अस्पताल से छुट्टी मिलते ही लिया एक्शन, धान खरीदी को लेकर बुलाई बैठक, बोले: एक-एक दाना खरीदा जाएगा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें