Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: पंजाब में सेहत विभाग के बेड़े में शामिल हुईं 58 नई एंबुलेंस, CM मान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पंजाब के मुख्‍यमंत्री मान ने आज चंडीगढ़ में 58 अत्याधुनिक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर मान ने जनता को भी संबोधित करते हुए पंजाब में दी जा रही मेडिकल सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया। सीएम मान ने सड़क सुरक्षा फोर्स को लेकर भी बात की। उन्‍होंने बताया कि कैसे सड़क सुरक्षा फोर्स लोगों की मदद कर रही है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 28 Jul 2024 04:03 PM (IST)
Hero Image
एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस हैं एंबुलेंस

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ के राजेंद्र पार्क में 14 करोड़ रुपये की लागत वाली 58 अत्याधुनिक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम, GPS और अस्पतालों के साथ रियल-टाइम संचार से लैस ये एंबुलेंस मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होंगी।

बेहतरीन काम कर रही सड़क सुरक्षा फोर्स: सीएम मान

मुख्‍यमंत्री मान ने जनता को संबोधित भी किया। उन्‍होंने कहा कि इस साल पंजाब में एंबुलेंस की कुशल सेवाओं की बदौलत लाखों लोगों की जान बचाई गई है, जिनमें हृदय रोगियों और गर्भवती महिलाओं की जान भी शामिल है। मान ने आगे कहा कि पंजाब में आज 325 एंबुलेंस लोगों को सेवाएं दे रही है। यह एंबुलेंस शहरी क्षेत्र में 15 मिनट में पहुंच रही हैं।

एंबुलेंस के साथ पहुंचती है सड़क सुरक्षा फोर्स: मुख्‍यमंत्री

मान ने बताया कि सड़क सुरक्षा फोर्स 108 एंबुलेंस सेवा से भी जुड़ी है जहां एंबुलेंस की जरूरत होती है वहां सड़क सुरक्षा फोर्स भी पहुंचती है। दूसरे राज्यों भी सड़क सुरक्षा फोर्स को लेकर सवाल कर रहे हैं। इस फोर्स से क्राइम में भी कमी आई है। आज पंजाब में हर तीसरा आदमी आम आदमी क्लीनिक का फायदा ले रहा है। लोगों को टेस्ट रिपोर्ट में मोबाइल पर उपलब्ध हो रही है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 4 विदेशी युवतियां हिरासत में, मालिक-मैनेजर पर केस दर्ज

मेडिकल स्‍टाफ की होगी भर्ती: मुख्‍यमंत्री मान

पंजाब में अब यह भी पता चल रहा है कि किस जिले में कौन से मरीज ज्यादा बीमारी के हैं। 1 लाख से ज्यादा मरीजों को एंबुलेंस सेवाएं दी गई हैं। आप सरकार को पंजाब को हेल्थ के मामले में नंबर वन बनाना है। आने वाले दिनों में पंजाब में मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी। वहीं मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड में जिन लोगों ने स्वास्थ्य सेवाएं दी उन्हें हेल्थ डिपार्टमेंट में भर्ती किया जाएगा।