Move to Jagran APP

'AAP सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी', पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने बीजेपी को घेरा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों और आढ़तियों को परेशान करने वाला काम कर रही है। साथ ही किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

By Jagran News Edited By: Gurpreet Cheema Updated: Tue, 22 Oct 2024 06:28 PM (IST)
Hero Image
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बीजेपी पर लगाए आरोप (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब के किसानों और आढ़तियों को परेशान करने वाला काम कर रही है।

अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के गोदामों में रखे अतिरिक्त अनाज के बारे में लगातार चिंता जताई है। केंद्रीय अधिकारियों और मंत्रियों के साथ कई बार संवाद और व्यक्तिगत बैठकों के बावजूद केंद्र सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण आज किसानों के लिए एक विकट स्थिति पैदा हो गई है।

मंत्री ने पंजाब के किसानों की मांगों और शिकायतों पर कहा कि भाजपा सरकार ने बार-बार किसानों के हितों के खिलाफ फैसले लागू किए हैं। आप नेता ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों का जिक्र किया और केंद्र सरकार पर पंजाब के किसानों की जरूरतों और चिंताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: नहीं थम रहा किसानों का आक्रोश, फगवाड़ा NH दूसरे दिन भी बंद; अनिश्चित काल के लिए धरने पर अन्नदाता

आंखे मूंदे हुए है केंद्र सरकार: अमन अरोड़ा

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान बेहतर के हकदार हैं, लेकिन केंद्र सरकार हमारे लगातार अनुरोधों के बावजूद आंखें मूंद हुए है। वे गोदामों से जानबूझकर अनाज खाली नहीं कर रहे हैं, ताकि किसानों को परेशानी हो।

मंत्री ने पंजाब के किसानों और आढ़तियों को आश्वासन दिया कि आप सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। हम पंजाब के किसानों और आढ़तियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपका संघर्ष हमारा संघर्ष है। हम आपकी जरूरतों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे।

आप सरकार के लिए आपके हित हमेशा पहले आएंगे। पंजाब सरकार आपके अधिकारों की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी कि आपको आपका अधिकार मिले।

हम भाजपा की चालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे: अमन अरोड़ा

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के कृषि क्षेत्र को कमजोर करने की भाजपा की चालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम राज्य के किसानों और आढ़तियों को हाशिए पर धकेलने एवं कृषि क्षेत्र में अपने पूंजीपति मित्रों को लाने के प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे।

अरोड़ा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अपने पूंजीपति मित्र गौतम अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा कर रही है। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और उनके मकसद को असफल करेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट; चार में से तीन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।