Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandigarh Mayor Election: नतीजे से नाखुश AAP, फैसले के खिलाफ SC का करेगी रुख; CM मान-केजरीवाल करेंगे बड़ा विरोध

Chandigarh Mayor Election 2024 चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। कल डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भगवंत मान ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। साथ ही आम आदमी पार्टी दो फरवरी को इस धांधली के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन होगा।

By Preeti Gupta Edited By: Preeti Gupta Updated: Thu, 01 Feb 2024 09:43 AM (IST)
Hero Image
Chandigarh Mayor Election: नतीजे से नाखुश AAP, फैसले के खिलाफ SC का करेगी रुख

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी जीत गई तो वहीं, आप और कांग्रेस के गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के मनोज को 16 और आप-कांग्रेस के उम्मीदवार को 12 वोट मिले, जबकि उनके आठ वोट इनवैलिड कर दिेए गए।

सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी आप

संख्याबल ज्यादा होने के बाद भी आप-कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। जिससे पार्टी में ज्यादा रोष है इसलिए उन्होंने इसके खिलाफ कड़ा विरोध-प्रदर्शन करने का फैसला किया है। चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।

दो फरवरी को बड़ा विरोध-प्रदर्शन करेगी आप

कल डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भगवंत मान ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। साथ ही आम आदमी पार्टी दो फरवरी को इस धांधली के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी शामिल होंगे। पार्टी भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। काबिले गौर है कि पार्टी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिसको लेकर कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन से 3 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें- Chandigarh Mayor Election: 36 वोटों की गिनती में गड़बड़ी... देश भर में निष्पक्ष मतदान की उम्मीद कैसे की जा सकती है, सीएम मान ने सुनाई खरी-खरी


पीठासीन अधिकारी पर लगा धांधली का आरोप

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस और आप पार्षदों ने भी पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर धांधली करने और उचित चुनाव प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा, जिसकी सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ नगर निगम और प्रशासन से तीन हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें- Chandigarh Mayor Election: नतीजों को लेकर कल दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी AAP पार्टी, केजरीवाल समेत भगवंत मान भी होंगे शामिल