Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amritsar News: शुक्रवार से होगा सात दिवसीय मेगा ’Rangla Punjab’ समागम का आगाज, मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे उद्घाटन

अमृतसर में पंजाब सरकार द्वारा रंगला पंजाब समागम का आगाज आज से हो गया है। इस आयोजन के जरिए राज्य की जीवंत परंपराओं कलाओं और रीति-रिवाज़ों की झलक पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं इस आयोजन को लेकर पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि ये कार्यक्रम सात दिनों तक चलेगा और इसका उद्घाटन पंजाब के सीएम भगवंत मान करने वाले हैं।

By Kailash Nath Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Thu, 22 Feb 2024 09:18 PM (IST)
Hero Image
आज से होगा सात दिवसीय मेगा ’Rangla Punjab’ समागम का आगाज, मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे उद्घाटन

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Rangla Punjab Event in Amritsar: पंजाब सरकार अमृतसर में 23 फरवरी से 29 फरवरी तक करवाए जा रहे पहले पर्यटन निवेशक सम्मेलन में ‘रंगला पंजाब’ के जरिये राज्य की जीवंत परंपराओं, कलाओं और रीति-रिवाज़ों की झलक पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) ने बताया कि सांस्कृतिक केंद्र अमृतसर में 7 दिनों तक चलने वाले इस विशाल समागम का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।

गायक सुखविंदर सिंह होंगे आकर्षण का केंद्र

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह समागम साहित्य, भोजन पदार्थों, संगीत, जोश और जज़्बे और पंजाब की ‘ सेवा भावना’ जैसे विषयों पर केंद्रित है। मंत्री ने कहा कि रंगला पंजाब इवेंट का उद्देश्य विश्व भर के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मनोरंजन भरपूर प्रदर्शनों का शानदार अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस समागम के दौरान प्रसिद्ध गायक सुखविन्दर सिंह की शानदार पेशकारी आकर्षण का केंद्र होगी।

इस फेस्टिवल से संबंधित अन्य विवरण इस तरह हैं -

24-25 फरवरी : पंजाब से नाटक एंड लिटरेचर फेस्टिवल

पंजाब का नाटक एंड लिटरेचर फेस्टिवल पार्टिशन म्युज़ियम, टाऊन हाल में करवाया जायेगा। इस दो दिवसीय समागम में लेखकों, कवियों और बुद्धिजीवियों द्वारा पंजाब के इतिहास को दर्शाते साहित्य, रंगमंच और सभ्याचार की विशाल श्रेणी की समीक्षा की जायेगी।

24- 29 फरवरी : रणजीत एवेन्यू में ग्रैंड शॉपिंग फेस्टिवल

इस दौरान जूतियों, कपड़ों, बिजली के समान, उपकरणों आदि के चोटी के ब्रांडों के लिए एक मार्केट (हट) स्थापित की जायेगी। इस दौरान हैंडीक्राफट और क्राफ्ट की 100-150 दुकानें भी लगाई जाएंगी जो नवीनतम रूझानों की समीक्षा करेंगी क्योंकि पंजाब के कारीगरों द्वारा बनाऐ उत्पादों के भंडार के साथ-साथ लग्जरी रिटेलर भी अपने संग्रह का प्रदर्शन करेंगे।

24- 29 फरवरी : रणजीत एवेन्यू में फूडिस्तान

फूडिस्तान हर तरह के पंजाबी और अमृतसरी पकवानों की पेशकश करेगा। यहाँ 100- 200 स्टाल/ फूड ट्रक भारतीय, पंजाबी और अंतरराष्ट्रीय पकवानों की पेशकश करेंगे। हाज़िरीनों को मशहूर शैफ्फों और घरेलू रसोइयों की तरफ से लाइव कुकिंग प्रदर्शनों को देखने का मौका मिलेगा। पंजाब की तरफ से दुनिया भर का सबसे बड़ा परांठा बना कर गिनिज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की कोशिश की जायेगी।

24-29 फरवरी : रणजीत एवेन्यू में ताल चौक

इस दौरान पंजाब के सबसे मशहूर संगीतक आईकनों में से कुछेक की तरफ से शानदार प्रस्तुतीकरण की जाएंगी। रूहानी सूफ़ी कव्वालियों से लेकर पैर-थिड़कने वाले भंगड़े तक। निम्नलिखित प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा नीचे लिखे अनुसार प्रस्तुतीकरण की जाएंगी: 

  • 24 फरवरी :  हरजीत हरमन
  • 25 फरवरी : लखविंदर वडाली
  • 27 फरवरी :  कुलविंदर बिल्ला
  • 28 फरवरी : कंवर ग्रेवाल
  • 29 फरवरी : सिकंदर सलीम
  • 25 फरवरी : ग्रीन नाथन

इको- टूरिज्म को उत्साहित करने के लिए ग्रीन नाथन करवाई जायेगी। इस ग्रीन नाथन का रूट आनंद अमृत पार्क से होता हुआ ‘‘साडा पिंड’’ में समाप्त होगा। यह वातावरण जागरूकता, तंदुरुस्ती और भाईचारे भावना को उत्साहित करने के लिए पंजाब के सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से करवाया जा रहा है।

26 फरवरी : फोक नाइट

इस शाम गोबिन्दगढ़ किले में लोक संगीत के साथ-साथ पंजाब की समृद्ध विरासत को उजागर करने के लिए समागम करवाया जायेगा। इस शाम के दौरान मशहूर कलाकार वारिस ब्रदरज़ द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया जायेगा।

24- 29 फरवरी : सेवा स्ट्रीट और आर्ट वर्क

इन दिनों के दौरान रोज़मर्रा के एक नेक कार्य किये जाएंगे, जिनमें लंगर, ख़ून दान कैंप, किताबें और कपड़े दान देना, सफ़ाई मुहिम, पंजाब के पुरातन सभ्याचार और आधुनिक कला सम्बन्धी आर्ट वाक आदि शामिल हैं। कला को प्रदर्शित करने के लिए आने वाले अन्य कलाकारों के लिए यह सेवा स्ट्रीट कैनवस के तौर पर कार्य करेगी।

24- 25 फरवरी : कार्निवल परेड

24 तारीख को कार्निवल परेड का रास्ता रेड क्रॉस से रणजीत एवेन्यू ग्राउंड की तरफ होगा और 25 तारीख को ट्रिलियम मॉल से रणजीत एवेन्यू ग्राउंड की तरफ होगा। यह कार्निवल रंग, संगीत और खुशियां बिखेरते हुए पंजाब की विभिन्न सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करेगा। महिला फुलकारी को कार्निवल में एक मुख्य भागीदार के तौर पर शामिल किया गया है, जो महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है।

24- 29 फरवरी : डिजिटल फैस्ट

डिजिटल फैस्ट समर पैलेस में मनाया जायेगा। यह पंजाब की विरासत, बहादुरी, सभ्याचार और पकवानों को प्रदर्शित करेगा, जो पंजाब की महिमा उजागर करते हैं।

29 फरवरी : समाप्ति समारोह

ताल चौक, रणजीत एवेन्यू में प्रसिद्ध गायक सिकंदर सलीम की पेशकारी से शानदार समाप्ति समारोह आयोजन किया जायेगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर