Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: 'विपक्ष ने राजनीति के लिए किया नीति आयोग का इस्‍तेमाल', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस-आप पर जमकर बोला हमला

Punjab News चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष ने राजनीति के लिए नीति आयोग का इस्‍तेमाल किया है। अनुराग ठाकुर ने किसानों के मुद्दों पर भी बात की। वहीं दिल्‍ली में बाढ़ से बच्‍चों की हुई मौत पर भी गहरा दुख व्‍यक्‍त किया। इसके साथ ही दिल्‍ली सरकार पर भी हमला बोला।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 29 Jul 2024 09:25 AM (IST)
Hero Image
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय कमलम में अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर बोला हमला (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय कमलम में विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष शासित राज्यों ने नीति आयोग (NITI Aayog Meeting) के मंच का इस्तेमाल सिर्फ राजनीति करने के लिए किया। भाजपा विपक्ष में थी तो वह हमेशा योजना आयोग की बैठकों में जाते थे और अपने मुद्दे रखते थे।

राज्‍यों से फीडबैक तंत्र का न होना गलत: अनुराग ठाकुर

राज्यों से फीडबैक तंत्र का न होना गलत है। उन्होंने सवाल किया कि क्या आज राज्यों के चुने हुए प्रतिनिधि सिर्फ राजनीति करने के लिए खुद को इस व्यवस्था से दूर रखना चाहते हैं? पिछले कुछ वर्षों में संसद में भी यही देखा है, विपक्ष सिर्फ हंगामा करना चाहता था।

अनुराग ने नीति आयोग के बहिष्कार पर विपक्ष पर बोला हमला

भाजपा कार्यालय कमलम में पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने विपक्ष शासित राज्यों द्वारा नीति आयोग के बहिष्कार पर नाराजगी जताई। इससे पहले उन्होंने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय कमलम में बुद्धिजीवियों से केंद्रीय बजट 2024 पर बैठक की। बैठक में पेशेवर, उद्योगपति, व्यापारी, सीए, अधिवक्ता और शिक्षाविदों सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: Punjab News: पत्नी गुरप्रीत कौर के उपचुनाव लड़ने पर क्या बोले CM भगवंत मान? कहा- भारत रत्न की तर्ज पर शुरू करेंगे 'पंजाब रत्न'

एमएसपी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एमएसपी लगातार बढ़ा रही है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में आने से पहले कहती थी कि उनकी सरकार आने पर एमएसपी जरूर देंगे। उन्होंने सवाल किया वह एमएसपी कहां है?

दिल्‍ली में बच्‍चों की मौत से गहरा दुख: अनुराग

दिल्ली में बच्चों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए उन्होंने पूछा कि दिल्ली की क्या हालत कर दी है। दिल्ली को झीलों का शहर बनाने का वादा किया था। देश की राजधानी में बेसमेंट में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। क्या यही है अरविंद केजरीवाल का शासन मॉडल? देश की राजधानी में तीन होनहार नौजवान बच्चे बेसमेंट में डूब जाते हैं, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को इस स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Punjab New Traffic Rules: सावधान ! नाबालिगों को न दें वाहन, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना; अगस्‍त से लागू होंगे नए नियम