Move to Jagran APP

विधानसभा कोई Comedy Circus नहीं! BJP का CM मान पर तीखा तंज, कहा- सिखों के धार्मिक मामलों में न करें हस्तक्षेप

भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा है कि वह सिखों के धार्मिक मामले में हस्तक्षेप न करें। विधानसभा कोई काॅमेडी सर्कस नहीं हैं जहां पर भगवंत मान अपना कामेडी शो करें। भाजपा नेता ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री डाॅ. भीम राव अंबेडकर और संविधान की बात करते हैं दूसरी तरफ उसी संविधान की सरेआम धज्जियां उड़ाते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Thu, 22 Jun 2023 08:03 PM (IST)
Hero Image
विधानसभा कोई Comedy Circus नहीं! BJP का मान पर तीखा तंज, कहा- सिखों के धार्मिक मामलों में न करें हस्तक्षेप

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा है कि वह सिखों के धार्मिक मामले में हस्तक्षेप न करें। विधानसभा कोई काॅमेडी सर्कस नहीं हैं, जहां पर भगवंत मान अपना कामेडी शो करें।

भाजपा नेता ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री डाॅ. भीम राव अंबेडकर और संविधान की बात करते हैं, दूसरी तरफ उसी संविधान की सरेआम धज्जियां उड़ाते हैं।

भाजपा का सीएम मान पर तंज

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में राज्यपाल के प्रति जिस शब्दावली का प्रयोग किया वह बेहद निंदनीय हैं। जीवन गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पवित्र सदन को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। एसा प्रतीत होता हैं जैसे वह विधान सभा में कोई कॉमेडी शो कर रहे हैं।

झूठ बोलती है आप सरकार और उसके मंत्री

राज्यपाल द्वारा हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करने से मना किए जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री खुद अरविंद केजरीवाल को साथ लेकर हेलिकाॅप्टर में अन्य चुनावी राज्यों की सैर कर रहे हैं और उसका दोष माननीय राज्यपाल पर मढ़ रहे हैं। हेलिकॉप्टर पंजाब सरकार का है, न कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का। मुख्यमंत्री भगवंत मान, केजरीवाल व आप सरकार के मंत्रियों का झूठ बोलने के विश्व रिकार्ड से कौन परीचित नहीं है? इन लोगों ने झूठ बोलने में पीएचडी कर रखी है।

पंजाब सरकार के लिए गुरबाणी का मुद्दा एक बहाना 

जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार ने गुरुद्वारा एक्ट में संशोधन कर बहुत घटिया काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट राय है कि सरकार को धर्म या संप्रदाय के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इस बात से किसी को कोई आपत्ति नहीं है कि गुरबाणी के प्रसारण का अधिकार सभी को मिले।

पूरी दुनिया में गुरबाणी कैसे पहुंचाई जाए, इस पर विचार किया जा सकता है, लेकिन जिस तरह से भगवंत मान सरकार यह सब कर रही है, उससे साफ है कि गुरबाणी का प्रसारण तो बहाना है, असल में सारा नियंत्रण भगवंत मान सरकार और केजरीवाल को अपने हाथ में करना है। बीजेपी इसकी कड़ी निंदा करती है।

आप ने विधायकों को खरीदने कि की कोशिश

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार देश की संवैधानिक व्यवस्था को बार-बार चुनौती दे रही है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान बताएं कि उन मुद्दों का क्या हुआ जिन पर पहले विशेष सदन की बैठक बुलाई गई थी? विधायकों को किसने खरीदने की कोशिश की? कौन कौन से विधायक थे, जिन्हें खरीदने की कोशिश की गई?

इस मसले पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है, इसे सार्वजनिक किया जाए। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी पार्टी की सरकार को जनता को इसका जवाब देना पड़ेगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।