Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार पर BJP ने कांग्रेस से ज्यादा किया खर्चा, तिवारी ने 50 लाख तो टंडन ने किया इतना खर्च

चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार पर भाजपा उम्‍मीदवार ने कांग्रेस से ज्‍यादा खर्चा किया है। चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी ने भाजपा के उम्‍मीदवार संजय टंडन को हराकर अपनी जीत दर्ज कराई। इसके बाद अब पता चला है कि भाजपा उम्‍मीदवार ने मनीष तिवारी से ज्‍यादा खर्च किया था। साथ ही सभी उम्मीदवारों ने अपने चुनावी खर्चे की जानकारी आयोग को दी।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 05 Jul 2024 09:06 AM (IST)
Hero Image
सभी उम्मीदवारों ने अपने चुनावी खर्चे की जानकारी आयोग को दी (फाइल फोटो)

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। दस साल बाद चंडीगढ़ लोकसभा सीट बेशक कांग्रेस ने जीती। लेकिन चुनावी खर्च करने में भाजपा कांग्रेस से आगे रही। सभी उम्मीदवारों ने अपने चुनावी खर्चे की जानकारी चुनाव आयोग को दे दी है।

इस बार कुल 19 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई थी। जिनमें प्रमुख तौर पर भाजपा के उम्मीदवार संजय टंडन, कांग्रेस-आप गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी और बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार डॉ. रितू सिंह ने चुनाव लड़ा था।

चार जून को हुई थी लोकसभा चुनाव की मतगणना

दो जून को मतदान के बाद चार जून मतगणना हुई। चुनाव विभाग को दी जानकारी के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी ने चुनाव में 50 लाख 28 हजार रुपये का खर्चा किया है जबकि भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन की ओर से 55 लाख 71 हजार रुपये का खर्चा किया गया है। जबकि बसपा उम्मीदवार डा. रितू सिंह ने 9 लाख 24 हजार रुपये का खर्चा किया है।

हर उम्मीदवार के लिए इतने लाख रुपये खर्च करने की तय थी सीमा

इस बार चुनाव आयोग ने हर उम्मीदवार के लिए 75 लाख रुपये खर्च करने की सीमा तय की थी। सभी उम्मीदवारों ने चुनाव विभाग को दिए खर्च ब्यौरे में मिलने वाली डोनेशन और स्टारक प्रचारकों की जनसभा और रैली पर होने वाले खर्च की भी जानकारी दी है। मालूम हो कि कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष तिवारी भाजपा के संजय टंडन से मात्र ढाई हजार वोट के मार्जन से जीते थे।

यह भी पढ़ें: Punjab News: 'पच्चीस साल तक राज किया पंजाब के लिए कुछ नहीं किया...', जालंधर में कांग्रेस और SAD पर जमकर बरसे CM मान

हर उम्मीदवार के लिए खर्चे की जानकारी देना अनिवार्य है। बसपा उम्मीदवार को डोनेशन के तौर पर तीन लाख 89 हजार रुपये मिले हैं। कांग्रेस उम्मदीवार मनीष तिवारी को डोनेशन के तौर पर 20 लाख 3 हजार रुपये की राशि सात लोगों से मिली है। जबकि भाजपा में पार्टी को खाते में 41 लाख 500 रिसीव हुए हैं।

भाजपा के स्टारक प्रचारकों की जनसभा पर सात लाख खर्च

चुनाव में भाजपा के स्टारक प्रचार कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा आए। भाजपा के स्टारक प्रचारकों की रैलियों और जनसभा पर सात लाख 17 हजार रुपये का खर्चा हुआ है। जबकि कांग्रेस ने अपने स्टारक प्रचारकों पर करीब चार लाख रुपये का खर्चा किया है।

इतना आया खर्च

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा पर 1 लाख 63 हजार, उतराखंड के सीएम पीए धामी की जनसभा पर 92 हजार 294, उतरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मलोया जनसभा पर 2 लाख 62 हजार, नितिन गड़करी की संबोधन पर 22 हजार 350, स्मृति इरानी की जनसभा पर 54 हजार 600, अनुराग ठाकुर की जनसभा पर 91 हजार रुपये का खर्चा आया है।

जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में प्रिंयका गांधी ने सेक्टर-27 के रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया था जिस पर तीन लाख रुपये का खर्चा उम्मीदवार की ओर से बताया गया है।कांग्रेस उम्मीदवार के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बापूधाम में रोड शो किया था जिसका खर्चा 99 हजार रुपये बताया गया है।

इंटरनेट मीडिया पर तिवारी ने खर्चे 43 हजार

भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने इंटरनेट मीडिया(फेसबुक) के प्रचार पर 1 लाख 17 हजार रुपये का खर्चा किया है। उम्मीदवार की ओर से प्रयोग किए गए वाहन पर 80 हजार 500 रुपये का खर्चा आया है। जबकि कांग्रेस के तिवारी ने अपने वाहन पर 25 हजार रुपये का खर्चा किया है।

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: अंगुराल के चैलेंज पर नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री, शीतल ने सिर्फ आरोप दोहराए; सबूत नहीं किए सार्वजनिक

कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी ने इंटरनेट मीडिया के प्रचार प्रसार पर 43 हजार रुपये का खर्चा किया है। रेडियो प्रचार पर चार लाख 11 हजार रुपये का खर्चा किया गया है। शहर के यूनिपोल और अन्य प्रचार प्रसार पर 13 लाख 38 हजार रुपये का खर्चा किया गया है। मालूम हो कि शहर के यूनिपोल पर कांग्रेस उम्मीदवार की ओर से अपने चुनावी वायदे भी प्रदर्शित किए गए थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें