Move to Jagran APP

चंडीगढ़ प्रशासन का कर्मचारियों को दिवाली का जबरदस्त तोहफा, DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी; एड-हॉक बोनस देने का भी एलान

चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए दिवाली के मौके पर बड़ी घोषणा की है। प्रशासन ने कर्मचारियों को एड-हॉक बोनस देने का फैसला किया है। इस संबंध में प्रशासन ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार भारत सरकार ने ग्रुप सी में केंद्र सरकार के कर्मचारी और समूह बी में सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को गैर-उत्पादकता लिंक्ड बोनस यानी एड-हॉक बोनस के लिए राष्ट्रपति ने मुहर लगाई है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 22 Oct 2024 06:30 PM (IST)
Hero Image
चंडीगढ़ प्रशासन देगा एड-हॉक बोनस, नोटफिकेशन जारी (जागरण फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारियों को दिपावली का गिफ्ट दिया है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रशासन नेकर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की दरों में बदलाव किया गया है। यह बदलाव उन कर्मियों के लिए हैं जो 6वें पंजाब वेतन आयोग के अनुसार अपना वेतन पा रहे हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन के इन कर्मचारियों की मूल वेतन के मौजूदा 50% की दर से महंगाई भत्ते को 53% तक बढ़ा दिया गया है

एड हॉक बोनस देने का भी एलान

वहीं प्रशासन ने  एड-हॉक बोनस देने का एलान किया है। इस बाबत प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भारत सरकार ने ग्रुप सी में केंद्र सरकार के कर्मचारी और समूह बी में सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को गैर-उत्पादकता लिंक्ड बोनस यानी एड-हॉक बोनस के लिए राष्ट्रपति ने मुहर लगाई है। नोटिफिकेशन में लिखा है कि आदेश के अनुसार एड-हॉक बोनस के भुगतान की गणना की अधिकतम सीमा सात हजार रुपए मासिक होगी

खबर अपडेट की जा रही है...

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।