Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चंडीगढ़ के आर्टिस्ट वरुण टंडन ने श्याम नेगी का बनाया पोट्रेट, बोले- लोकतंत्र के सिपाही को सच्ची श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ के आर्टिस्ट वरुण टंडन ने एक बार फिर अपनी कला का कमाल दिखाया है। दरअसल वरुण ने भारत के प्रथम मतदाता स्वर्गीय श्याम नेगी का प्रोट्रेट बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वह हमेशा अपने प्रोट्रेट से लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं।

By Vikas SharmaEdited By: DeepikaUpdated: Mon, 07 Nov 2022 03:40 PM (IST)
Hero Image
भारत के प्रथम मतदाता स्वर्गीय श्याम नेगी का प्रोट्रेट। (जागरण)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। युवा आर्टिस्ट वरुण टंडन ने भारत के पहले मतदाता स्वर्गीय श्याम नेगी का प्रोट्रेट बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वरुण ने कहा कि भारत में ब्रिटिश शासन की समाप्ति के बाद जब 1951 में पहली बार आम चुनाव कराए गए थे तो हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रहने वाले श्याम सरन नेगी पहले शख्स थे, जिन्होंने मतदान किया। वह 25 अक्टूबर, 1951 को लाइन में लगकर मतदान करने वाले पहले थे।

तब आम चुनाव फरवरी 1952 में हुए थे, लेकिन हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते पांच महीने पहले ही मतदान करा लिया गया था। इसलिए उन्हें देश के पहले वोटर का दर्जा मिला। जैसे मतदान के बाद मतदाता की अंगुली पर निशान लगाया जाता है, वैसे ही निशान से मैंने श्याम नेगी का प्रोट्रेट बनाया है। यह मेरी तरफ से लोकतंत्र के इस सिपाही को सच्ची श्रद्धांजलि है। वरुण बताते हैं कि उन्होंने कभी आर्ट वर्क के रुप में प्रोफेशनल स्टडी नहीं की। उन्होंने बीसीए की है और पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं। अपने विचारों के हिसाब से वह पोट्रेट बनाते हैं। उनके कान्सेप्ट हमेशा बदलते रहते हैं। हर क्षेत्र में नाम कमा चुकी हस्तियों को वरुण आर्ट वर्क में उतारते हैं।

वरूण ने इससे पहले कारगिल विजय दिवस पर परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा का प्रोट्रेट बनाया था। इस प्रोट्रेट की खासबात यह थी कि वरुण ने इसे राइफल शैल्स से बनाया था। वरुण ने यह राइफल शैल्स पंजाब यूनिवर्सिटी में स्थित विक्रम बत्रा शूटिंग रेंज से इकट्ठे किए थे। वरूण बताते हैं कि वह शेरशाह विक्रम बत्रा को अपने आर्ट वर्क्स के माध्यम से श्रद्धांजलि देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने पहले इन राइफल्स शैल्स को इकट्ठा किया।

काफी मेहनत के बाद अपने आर्ट वर्क से विक्रम बत्रा का पोट्रेट बनाया। इसके अलावा कबूतर के पंख पर उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह का और टूटी हुई हाकी के टुकड़ों से पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर का पोट्रेट बना चुके हैं। वरुण ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर-17 की सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में बलिदानियों के प्रोट्रेट की प्रदर्शनी भी लगाई थी। इसमें खास बात थी कि वरुण ने उन प्रोट्रेट में पेंट और ब्रश का नहीं, बल्कि स्मोक का इस्तेमाल किया था। उन्होंने आइवरी शीट पर स्टील के दीये से यह आर्ट वर्क किया था।

यह भी पढ़ेंः- SGPC प्रधान का चुनाव लड़ने पर अड़ी जागीर कौर को शिअद ने पार्टी से निकाला, अनुशासन कमेटी के सामने नहीं हुईं पेश

यह भी पढ़ेंः- भाजपा में जा चुके नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने घर वापसी का दिया आफर...पढ़ें चंडीगढ़ की और भी रोचक खबरें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें