Move to Jagran APP

Chandigarh Mayor Election: कुलदीप कुमार ने संभाला चंडीगढ़ मेयर का पदभार, बोले- हमें न्यायपालिका पर था पूरा भरोसा

Chandigarh Mayor Election चंडीगढ़ में कुलदीप कुमार टीटा ने आज मेयर पद का पदभार संभाल लिया है। इस बीच उन्होने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। चंडीगढ़ मेयर चुनाव ने पूरे देश में भूचाल मचा दिया था। यहां तक कि इस चुनाव ने लोकतंत्र पर सवाल तक खड़े कर दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने तो चुनाव को लोकतंत्र की हत्या तक बता दिया था

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 28 Feb 2024 12:27 PM (IST)
Hero Image
Chandigarh Mayor Election: कुलदीप कुमार ने संभाला चंडीगढ़ मेयर का पदभार

डिजिटल डेस्क, शिमला। Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ चुनाव देश में ऐतिहासिक रहा। यह इलेक्शन भी काफी रोचक रहा। यह राष्ट्र में पहला ऐसा मामला था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुना। अदालत ने आप पार्षद कुलदीप कुमार टीटा को मेयर बनाया है।

आज कांग्रेस-आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने पदभार संभाल लिया है। नवनियुक्त मेयर ने कहा कि मुझे न्यायपालिक से उम्मीद थी कि हमें इंसाफ मिलेगा। जैसे ही मेरी अफसरों के साथ बैठक होती है। उसी के तहत रोडमैप तैयार किया जाएगा।

30 जनवरी को हुआ था चुनाव

गौरतलब है कि चंडीगढ़ मेयर पद (Chandigarh Mayor Election) के लिए 30 जनवरी को चुनाव हुआ था। लेकिन चुनाव में पीठासीन अधिकारी अनील मसीह ने चुनाव में आठ मतपत्र विरुपित कर दिए गए। जिसके बाद कांग्रेस और आप पार्टी ने भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख लिया। सर्वोच्च न्यायालय ने आप-कांग्रेस के समर्थन में फैसला सुनाया और पीठासीन अधिकारी को चुनाव में दोषी माना। इसके बाद उन्होंने कुलदीप कुमार की विजयी बनाया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।