Chandigarh Nagar Nigam Vacancy: चंडीगढ़ नगर निगम में नौकरी का सुनहरा अवसर, 172 पदों पर निकली भर्ती; यहां लें पूरी जानकारी
Chandigarh Nagar Nigam Recruitment 2021 नगर निगम ने 172 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद लिखित परीक्षा ली जाएगी। जिन 172 के लिए भर्ती होनी है उसमे 68 जनरल कैटगरी के पद है।
चंडीगढ़, जेएनएन। नगर निगम ने 172 स्थायी पदों के लिए भरती करने की अधिसूचना जारी कर दी है।आठ अप्रैल से कोई भी इसके लिए आवेदन कर सकता है। नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। पांच मई तक आवेदन करने की अंतिम तारीख तय की गई है। आवेदन के बाद लिखित परीक्षा ली जाएगी। जिन 172 के लिए भर्ती होनी है उसमे 68 जनरल कैटगरी के पद है। पंजाब विश्वविद्यालय ही कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया करेगा। काफी लंबे समय बाद नगर निगम में स्थायी कर्मचारियों की भर्ती होगी।
इन 172 कर्मचारियों में 41 क्लर्क के पद हैं। 81 फायरमैन के पद है। जबकि बाकी जेई, ड्राफ्टमैन, जूनियर ड्राफ्टमैन, अतिक्रमण हटाओ दस्ते के लिए सब इंस्पेक्टर और एसडीओ के पद भी शामिल हैं। मालूम हो कि इस समय नगर निगम ने अस्थायी तौर पर कंपनी से कर्मचारियों को रखने पर भी पाबंदी लगाई हुई है। पीयू इन 172 पदों के लिए परीक्षा करवाएगा। इन पदों को भरने के लिए प्रशासन के स्थानीय निकाय सचिव से मंजूरी मिल गई है। इस समय कई विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी है। इस संबंध में नगर निगम की ओर से कहा गया है कि भर्तियों के जरिये रिक्त पदों को भरने से नगर निगम के कार्यो को गति मिलेगी।
इन पदों के लिए होगी भर्ती पद कुल संख्या
एसडीओ(सिविल) 01
एसडीओ(बागवानी) 02
अकाउंटेंट 02
सब इंस्पेक्टर 06
जेई(सिविल) 04
जेई (बागवानी) 02
जेई (जनस्वास्थ्य) 05
जेई (बिजली) 02
ड्राफ्टमैन 06
क्लर्क 41
स्टेनो टाइपिस्ट 05
डाटा एंट्री 02
पटवारी 01
बागवानी सुपरवाइजर 02
जूनियर ड्राफ्टमैन 03
कंप्यूटर प्रोग्रामर 01
ला अधिकारी 01
फायरमैन 81
चालक 04
फायर अधिकारी 01
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें