Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नवजोत सिद्धू को चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी की चुनौती, कहा- फोर्स हटाकर घूमो, रिक्शावाला भी नहीं सुनेगा

बीते दिनों पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेस विधायक नवतेज सिंह चीमा की रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सिद्धू की टिप्पणी पर चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने पलटवार किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Updated: Sun, 26 Dec 2021 12:26 PM (IST)
Hero Image
चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने वीडियो जारी किया है

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के पुलिस पर की गई टिप्पणी पर चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस को लेकर सिद्धू द्वारा कहे आपत्तिजनक बोल डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने सिद्धू को चुनौती दी है कि वह अपनी पुलिस सुरक्षा छोड़ दें। इसके बाद तो उन्हें पता चल जाएगा कि उनकी कौन सुनेगा। 

बीते दिनों पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेस विधायक नवतेज सिंह चीमा की रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सिद्धू की टिप्पणी पर चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने पलटवार किया है। चंदेल ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि फोर्स को हटाकर घूमो, रिक्शावाला भी कहना नहीं मानेगा। हिंदुस्तान की फोर्स को शर्मनाक करने के लिए सिद्धू साहब का धन्यावाद। 18 दिसंबर को सुल्तानपुर लोधी में रैली के दौरान सिद्धू संबोधित कर रहे थे। इसी बीच साथ में खड़े विधायक नवतेज सिंह चीमा के कंधे पर हाथ रखकर सिद्धू ने कहा कि यह ये मुंडा देखो पिली जैकेट पाकर गाडर वरगा, थानेदार नूं खंगारा मारे ते ओ पैंट गिली कर दे... ठोको ताली।

इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद डीएसपी दिलशेर चंदेल ने आपत्तिजनक शब्द करार देकर पलटवार किया है। वीडियो जारी कर चंदेल ने कहा सियासत के रंग में न डूबो इतना, कि वीरो की शहादत याद न आए जरा सा याद कर लो वायदे जुबां के, अगर आपको अपनी जुबां का कहा याद आए। इन शब्दों से शुरुआत कर डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल कहा कि साथियों दो-तीन पहले की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू अपने एक साथी को कह रहे हैं कि देखो मुंडा गाडर वरगा पिली जैकेट वाला, खंगाडा मार कर दे थानेदार की पैंट गिली। डीएसपी ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि इस तरह के सीनियर नेता अपने ही फोर्स के बारे में ऐसे शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। यही फोर्स उनकी और उनके परिवार की हिफाजत करती है। ऐसी ही बात है, तो इस फोर्स को वापस करके अपने आप ही घूमो। ये अपने साथ 10-20 जवानों को लेकर घूमते हैं। फोर्स के बिना रिक्शेवाला भी इनका कहना नहीं मानेगा।

मैं डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल इस वाक्या पर रोष प्रकट करता हूं। मैं पंजाब हिंदुस्तान की पुलिस, पंजाब और चंडीगढ़ की पुलिस की बेज्जति पर रोष प्रकट करता हूं। फोर्स को शर्मनाक किया, सिद्धू साहब का धन्यवाद -डीएसपी दिलशेर ने कहा कि फोर्स की भी अपनी इज्जत, अपना जमीर होता हैं। इस तरह के शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें