Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Diwali Milan Programme: दिवाली पर जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान लाएगी चंडीगढ़ सेवा भारती

Diwali Milan Programme पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली पर्व पर उनकी कोशिश है कि जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान आए। इस कड़ी में सेवा भारती से जुड़े नेता और कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे।

By Vipin KumarEdited By: Updated: Tue, 02 Nov 2021 09:28 AM (IST)
Hero Image
सेवा भारती से जुड़े नेता और कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। (जागरण)

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। Diwali Milan Programme: सेवा भारती ने सेवा धाम, सेक्टर 29 मे दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सेवा भारती, चंडीगढ़ के महामंत्री नरेंद्र पांडेय ने बताया कि इसमें अवसर पर पंजाब प्रांत के अध्यक्ष अमृत सागर व चंडीगढ़ के अध्यक्ष गिरधारी लाल जिंदल ने सेवा भारती के कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दाैरान अमृत सागर ने सेवा के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला। सेवा भारती की उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट ने सेवा केंद्र के संचालन व व्यवस्था पर चर्चा की। प्रमुख समाज सेवी अशोक गुप्ता, सुनील दत्त भारद्वाज, मुनीश्वर दत्त तिवारी, जय प्रकाश गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में सेवा भारती कार्यकारिणी के पदाधिकारियों प्रदीप गोयल, अमर चंद भारद्वाज, रमेश गुप्ता ने भी भाग लिया और केंद्र  में काम कर रहे कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। चंडीगढ़ के महामंत्री नरेंद्र पांडेय ने बताया कि गाय के गोबर से बने दिए आम जनता को वितरित किए और इस बार दीपावली पर गाय के गोबर व मिट्टी के दिए जलाने का संकल्प लिया। यह दिए पर्यावरण की दृष्टि से भी उपयोगी हैं। नरेंद्र पांडे ने बताया गौरीशंकर सेवा दल भी गाय के गोबर के दिए बनाकर वितरण कर रहा है।

यह भी पढ़ें-Punjab Dhanteras Muhoorat 2021: धनतेरस पर सजे बाजार, पूजन का शुभ महूर्त शाम 6.18 से रात 8.14 बजे तक

कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे

पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली पर्व पर उनकी कोशिश है कि जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान आए। इस कड़ी में सेवा भारती से जुड़े नेता और कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा भारती का गठन ही मानव भलाई के लिए किया गया था और पिछले कई वर्षों से सेवा भारती मानव कल्याण के लिए काम करती आई है और आगे भी काम करती रहेगी।

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Alert! जालंधर में धनतेरस पर जमकर बारिश, लुधियाना में छाए बादल; किसानाें की बढ़ी चिंता