Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandigarh Weather: बदला मौसम, सुबह ही छाए बादल, आज बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

Chandigarh Weather forecast today सुबह ही चंडीगढ़ में मौसम ने करवट बदल ली है। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। ऐसे में आज लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद जगी है। बीते कई दिनों से शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Updated: Thu, 21 Apr 2022 07:21 AM (IST)
Hero Image
चंडीगढ़ में सुबह से ही बादलों ने डेरा जमाया हुआ है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: आज मौसम ने करवट बदल ली है। शहरवासियों ने जैसे ही सुबह आंख खोली तो आसमान में छाए बादलों को देख राहत महसूस की। क्योंकि चंडीगढ़ में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं, हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में उम्मीद जगी है कि आज शहर में बारिश हो सकती है और भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिलेगी।

भीषण गर्मी का असर सामान्य जनजीवन पर दिखने लगा है। आलम यह है कि दोपहर के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी कम हो गई रही है। इसके अलावा दोपहर में बाजारों व पार्कों से भी रौनक गायब है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक शिवेन सिंह ने बताया कि वीरवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव आएगा। हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। शहर में इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। अगले पांच दिनों में तामपान की बात करें तो अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक चंडीगढ़ सहित ट्राइसिटी में धूल भरी हवाएं चलती रहेंगी। आज दोपहर बाद मौसम से बदलाव देखने को मिल सकता है और रात के समय शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा सहित चंडीगढ़ में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। ऐसे में गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।