Move to Jagran APP

Chandighar News: एक लाख कनेक्शनों के लिए स्मार्ट वाटर मीटरिंग परियोजना लागू करने वाला चंडीगढ़ देश का पहला शहर

Chandighar News जलापूर्ति परियोजना के लिए पंजाब राजभवन में नगर निगम चंडीगढ़ और फ्रांसीसी वित्तीय संस्थान एजेंस फ्रांसेइस डे डेवलपमेंट के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए। सभी 1.77 लाख कनेक्शनों पर स्मार्ट वाटर मीटरिंग के साथ पूरे शहर में यह परियोजना लागू करने वाला चंडीगढ़ देश का पहला शहर होगा।

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh RajputUpdated: Sat, 17 Dec 2022 12:02 PM (IST)
Hero Image
पंजाब राजभवन में 24 घंटे जलापूर्ति प्रोजेक्ट समझौते पर हस्ताक्षर करती कमिश्नर अनिंदिता मित्रा और एएफडी के कंट्री डायरेक्टर ब्रूनो

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता: चंडीगढ़ में ऊपर की मंजिलों पर भी अब पानी मिलने लगेगा। ऊपर रहने वाले लोगों को अब पानी वाटर टैंक से नहीं भरना होगा। 24 घंटे ताजा पानी नल में उपलब्ध रहेगा। पूरे शहर में 24 घंटे सातों दिन जलापूर्ति परियोजना के लिए शुक्रवार को पंजाब राजभवन में नगर निगम चंडीगढ़ और फ्रांसीसी वित्तीय संस्थान, एजेंस फ्रांसेइस डे डेवलपमेंट (एएफडी) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

24 घंटे मिलेगा हाई प्रेशर वाला पानी

प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो एस्टुटो की मौजूदगी में नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने चंडीगढ़ की ओर से हस्ताक्षर किए और एएफडी के भारत में डायरेक्टर ब्रूनो बोसले ने फ्रांस की ओर से हस्ताक्षर किए। मेयर सरबजीत कौर भी इस मौके पर मौजूद रहीं। प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि भारत के विभिन्न शहरों में 24 घंटे जलापूर्ति प्रणाली लागू है

लेकिन सभी 1.77 लाख कनेक्शनों के लिए स्मार्ट वाटर मीटरिंग के साथ पूरे शहर में यह परियोजना लागू करने वाला चंडीगढ़ देश का पहला शहर होगा। 270 किलोमीटर जल आपूर्ति नेटवर्क जो उच्च दबाव वाले पानी की आपूर्ति के लिए अनुकूल नहीं था। अब इस परियोजना से 510 करोड़ से यह पूरा नेटवर्क बदला जाएगा। घरेलू स्तर पर 24 घंटे हाई प्रेशर वाला पानी मिलेगा। इससे समय की भी बचत होगी।

घर के अंदर पानी लीकेज का चलेगा पता

मित्रा कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने बताया कि परियोजना में घरेलू स्तर तक स्मार्ट मीटरिंग होगी, इससे घरों के अंदर भी अगर कहीं कोई लीकेज होगी तो पता चल जाएगा। इसे ठीक कर लेंगे, तो पानी के बिल में भी कमी आएगी। भूमिगत जल संसाधनों के अत्यधिक उपयोग के कारण चंडीगढ़ में दस वर्षों के अंदर भूजल 20 मीटर तक कम हो गया है।

यह भी पढ़ें: Amritsar News: सिख संस्थाओं को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ आगे आएं सिख : सुखबीर बादल

पानी की लीकेज से प्रशासक का पानी बिल आया था 15 हजार

प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि एक बार जब वह किसी दूसरे शहर में थे तो उनके घर का पानी बिल 15 हजार रुपये आ गया। बिल देख पत्नी को गुस्सा आया और पूछने लगी इतना बिल कैसे आ गया। पुरोहित ने बताया कि जब चेक कराया तो पता चला कि पानी लीकेज होने से खपत ज्यादा हुई और यह बिल में जोड़ा गया। फिर यह ठीक हुआ तो बिल दो हजार आया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें