Move to Jagran APP

सीएम भगवंत मान बोले- पंजाब की पूरी ईकाई केजरीवाल के साथ, मोदी सरकार का पूरी ताकत से करेंगे विरोध

Punjab News आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई के सभी नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हम मोदी सरकार की इस तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का पूरी ताकत से विरोध करेंगे। यह बात रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर पार्टी विधायकों के साथ बैठक में कही।

By Inderpreet Singh Edited By: Prateek Jain Updated: Mon, 25 Mar 2024 07:22 AM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री भगवंत मान विधायकों को संबोधित करते हुए व साथ में अन्‍य नेतागण। जागरण
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई के सभी नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हम मोदी सरकार की इस तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का पूरी ताकत से विरोध करेंगे।

यह बात रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर पार्टी विधायकों के साथ बैठक में कही। मान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही को खत्म करने के लिए जनता अपने वोट का इस्तेमाल इनके विरुद्ध कर उनको करारा जवाब देगी।

'भाजपा की तानाशाही की कोई सीमा नहीं है'

बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में हुई इस बैठक का एजेंडा 31 मार्च को आइएनडीआइए की ओर से लोकतंत्र को बचाने के लिए रामलीला मैदान में की जा रही महारैली था। मान ने आरोप लगाया कि भाजपा की तानाशाही की कोई सीमा नहीं है।

विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना किसी सुबूत के गिरफ्तार किया गया है। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह मौजूद रहे।

बैठक में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, आगामी लोकसभा चुनाव और आचार संहिता लागू होने के बाद भी भाजपा की तानाशाही कार्रवाई के खिलाफ राज्य और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -

Lok Sabha Election 2024: शराब से हुई मौतों पर इस्तीफा दे मंत्री और हो CBI जांच, मजीठिया ने केजरीवाल पर भी जमकर साधा निशाना

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।