Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: पटियाला की नुहार बदलेंगे सीएम मान, करोड़ों रुपये खर्च कर होगा डेवलपमेंट; 77 प्रोजेक्ट पर काम जारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा कि सरकार आगामी दिनों में करोड़ों रुपए खर्च कर पटियाला के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देगी। जिससे शाही शहर की नुहार बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य का बड़ा शहर होने के बावजूद पटियाला विकास की रफ्तार में अब तक की सरकारों की अनदेखी के कारण पिछड़ गया है।शहर में 57 करोड़ रुपए की लागत के साथ 77 विकास प्रोजेक्ट पहले ही चल रहे हैं।

By Kailash Nath Edited By: Preeti Gupta Updated: Wed, 27 Dec 2023 09:32 AM (IST)
Hero Image
पटियाला की नुहार बदलेंगे सीएम मान, करोड़ों रुपये खर्च कर होगा डेवलपमेंट

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab News:  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणाक कि सरकार आगामी दिनों में करोड़ों रुपए खर्च कर पटियाला के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देगी। जिससे शाही शहर की नुहार बदली जाएगी।

यहां अपने दफ्तर में विधायकों और अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य जहां लोगों को बुनियादी सहूलतें मुहैया करवाना है, वहीं शहर के विकास को बढ़ावा देना है।

विकास की रफ्तार में पीछे पटियाला

सीएम ने दुख के साथ कहा कि राज्य का बड़ा शहर होने के बावजूद पटियाला विकास की रफ्तार में अब तक की सरकारों की अनदेखी के कारण पिछड़ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहर में आवारा पशुओं की समस्या के हल के लिए बड़े कदम उठा रही है।

पटियाला में चल रहे 77 विकास प्रोजेक्ट

सीएम ने आगे कहा कि शहर में 57 करोड़ रुपए की लागत के साथ 77 विकास प्रोजेक्ट पहले ही चल रहे हैं। भगवंत मान ने यह भी कहा कि पटियाला निवासियों को 24/7 नहरी पानी की सप्लाई देने का काम भी ज़ोरों-शोरों से चल रहा है, जो लोगों को निरंतर और पीने योग्य पानी की सप्लाई मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध होगा।

मॉडल टाऊन ड्रेन के निर्माण का पहला पड़ाव पूरा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अबलोवाल डेयरी प्रोजेकट जहां पहले ही प्लॉट अलॉट किए जा चुके हैं, में डेरियों को तबदील करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि मॉडल टाऊन ड्रेन के निर्माण का पहला पड़ाव पूरा हो चुका है और छह किलोमीटर के फेज़-2 को 65 करोड़ रुपए की लागत के साथ पूरा किया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के कामकाज और शहर में लोगों के लिए साफ- सफ़ाई की सहूलतों को यकीनी बनाने का भी जायज़ा लिया।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: पंजाब में धुंध की चादर: शून्य रही विजिबिलिटी, ठंड भी दिखा रही असर; कोहरे का रेड अलर्ट जारी


सीएम ने दिया ये दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाईट, पार्कों के रख-रखाव, विरासती स्ट्रीट प्रोजैक्ट, छोटी बड़ी नदी प्रोजैक्ट और अन्य कामों का भी जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि चल रहे कामों को निर्धारित समय के अंदर मुकम्मल करना यकीनी बनाया जाये। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को हिदायत की कि नये प्रोजेक्टों की रूप-रेखा, योजना और अमल को उच्च पेशेवर और पारदर्शी ढंग से लागू करना यकीनी बनाया जाये।

शहर के व्यापक विकास के लिए प्रतिबद्ध मान सरकार

 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौजूदा बस स्टैंड को सिटी बस स्टैंड के तौर पर बरतने की संभावना तलाशने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों को सार्वजनिक यातायात के बेहतर साधन मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार शहर के व्यापक विकास और लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। बैठक में स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय डेपुटेशन से फिर लौटेंगे वीके सिंह, ब्यूरोक्रेसी में छिड़ी नई चर्चा; सीनियर अधिकारी को मिल सकता है ये पद