Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सुभाष चावला ने सांसद किरण खेर को दी जन्मदिन की बधाई, कांग्रेस में खलबली, आज पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का बर्थडे

शहर की सांसद किरण खेर का मंगलवार को जन्मदिन था। इस मौके पर सांसद खेर को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके सुभाष चावला ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बधाई दी। चावला ने सांसद किरण खेर के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है।

By Ankesh ThakurEdited By: Updated: Wed, 15 Jun 2022 09:56 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस नेता सुभाष चावला ने सांसद किरण खेर के साथ यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर का मंगलवार को जन्मदिन था। इस मौके पर सांसद को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। देश के प्रधानमंत्री ने भी सोशल मीडिया पर सांसद किरण खेर को जन्मदिन की बधाई दी। उसके अलावा खेर के चाहने वाले दिन भर उन्हें जन्मदिन के बधाई संदेश भेजते रहे। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खेर को बर्थडे विश किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

सांसद किरण खेर के जन्मदिन पर विरोधी दलों के नेताओं ने भी उन्हें शुभकामना संदेश भेजा है। चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चावला ने खेर को जन्मदिन पर बधाई दी है। इसके बाद से कांग्रेस पार्टी में खलबली मच गई है। 

बता दें कि दो दिन में चंडीगढ़ भाजपा के 2 बड़े नेताओं का जन्मदिवस है। मंगलवार को सांसद किरण खेर के बाद आज चंडीगढ़ पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का भी जन्मदिन है। जिन्हें देश भर से बधाइयां आ रही है। सोशल मीडिया पर भी शहर वासियों और दूसरे राज्यों के लोगों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हर कोई सत्यपाल जैन को लंबी आयु की शुभकामनाएं दे रहा है। पूर्व सांसद सत्यपाल जैन एडीशनल सॉलीसीटर के पद पर भी तैनात हैं।

शहर की सांसद किरण खेर का मंगलवार को जन्मदिन था। इस मौके पर सांसद खेर को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके सुभाष चावला ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बधाई दी। चावला ने सांसद किरण खेर के साथ अपनी पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसको लेकर कांग्रेस में भी खलबली मच गई। क्योंकि इस समय इस्तीफा देने के बाद सुभाष चावला नाराज चल रहे हैं। इसलिए कई लोगों ने तो यह भी कहना शुरू कर दिया कि सुभाष चावला का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सांसद मोह जाग गया है। कुछ लोग यह भी संकेत देने लग गए कि शायद चावला भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन सुभाष चावला के समर्थकों का कहना है कि वह हर साल सांसद किरण खेर को जन्मदिवस पर बधाई देते हैं। सांसद किरण खेर को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व मेयर राजबाला मलिक सहित कई नेताओं ने फोटो के साथ जन्मदिन की बधाई दी।

मालूम हो कि सत्यपाल जैन का शहर में अपना ही ग्रुप है उनकी संजय टंडन और भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद से खटपट चलती रहती है। ऐसे में अब यह देखने की बात होगी कि क्या टंडन और अरुण सूद भी उसी तरह जैन को बधाई देंगे जिस तरह से उन्होंने सांसद किरण खेर को सोशल मीडिया पर फोटो अटैच करके बधाई दी है। पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को बधाई देने के लिए लोग उनके घरों में भी पहुंच रहे हैं। आज पूर्व सांसद सत्यपाल जैन की ओर से हर अखबार में जन्मदिन की बधाई का विज्ञापन भी दिया है। अगले दिनों आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा और पवन कुमार बंसल का भी जन्मदिन आ रहा है। सांसद किरण खेर से 2 दिन पहले सुभाष चावला का भी जन्मदिन था। जन्मदिन के अगले दिन ही चावला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें