Move to Jagran APP

Punjab Politics News: 'कांग्रेस पहले पार्टी संभाले, देश संभालना दूर की बात...'; जाखड़ का विपक्ष पर तीखा हमला

Punjab Politics News सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पहले पार्टी संभाले उसके बाद देश संभालना दूर की बात है। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों एक ही है। यह बात लोग समझ गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना घर नहीं बचा रही लेकिन देश को संभालने की बात कह रही है।

By Rohit Kumar Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 09 Mar 2024 04:57 PM (IST)
Hero Image
सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस देश संभालने से पहले अपनी पार्टी को संभाल ले। कांग्रेस उधड़ रही है। पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी के आम आदमी पार्टी में शामिल हो पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कहीं।

कांग्रेस और आप दोनों एक ही जैसे: जाखड़

जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों एक ही है। यह बात लोग समझ गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना घर नहीं बचा रही लेकिन देश को संभालने की बात कह रही है। लोगों के साथ कांग्रेस और आप मिलकर लोगों के साथ जो खेल रच रहे है लोगों को समझ आ गया है। कांग्रेस में अब वहीं लोग रह गए है जिन के रिश्तेदार व संगे संबंधियों की पूछ है। पार्टी वर्करों को कोई नहीं पूछ रहा।

यह भी पढ़ें: Punjab Politics News: AAP में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी, CM मान ने किया स्‍वागत

जीपी के पार्टी बदलने पर बोले वड़िंग

उधर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि जीपी आप में शामिल हो गए है। उन्होंने कहा कि इस समय चुनाव का माहौल है। पार्टियां कई तरह के प्रलोभन देती है। अब कौन इन में फंसता है और पार्टी के साथ खड़ा रहा है, इससे साफ हो जाता है। वड़िग ने कहा कि जीपी पहले भी पीपीपी पार्टी में चले गए थे। वह पार्टी बदलते रहे है।

यह भी पढ़ें: नई एक्साइज पॉलिसी को हरी झंडी, 1300 नए डॉक्टरों की होगी भर्ती... पंजाब कैबिनेट की बैठक में मान सरकार का अहम फैसला

कांग्रेस के जो वर्कर है वह पार्टी के साथ खड़े है। ध्यान रहे कि जीपी बस्सी पठाणा से पटना हल्के से कांग्रेस के पिछली सरकार के दौरान विधायक रहे हैं लेकिन 2022 के चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं रहे । इसका कारण यह भी था कि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी इस सीट पर अपने भाई डाक्टर मनोहर सिंह को खड़ा करना चाहते थे लेकिन जीपी इसके लिए तैयसार नहीं हुए। उन्होंने खुलकर विरोध किया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।