Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चंडीगढ़ में बढ़ रहा इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज, इस साल मार्च में सबसे ज्यादा हुए पंजीकरण

चंडीगढ़ शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ रहा है। इस साल अभी तक 3675 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथारिटी (आरएलए) में पंजीकरण हुआ है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए शहर में जगह-जगह इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं। डीजल और पेट्रोल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोड पर भी चलने वाले वाहनों की संख्या बढ़ी है।

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANUpdated: Thu, 24 Aug 2023 11:43 AM (IST)
Hero Image
चंडीगढ़ में बढ़ रहा इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता: शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ रहा है। इस साल अभी तक 3,675 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथारिटी (आरएलए) में पंजीकरण हुआ है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए शहर में जगह-जगह इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं।

इसके अलावा प्रशासन लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सब्सिडी भी उपलब्ध करा रहा है। यहां तक की प्रशासन अपनी नई पार्किंग पालिसी में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की पार्किंग फ्री रखने जैसे मुद्दों को शामिल करने को लेकर विचार कर रहा है। वर्ष 2022 से अगस्त 2023 तक कुल 6,395 इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हुआ है।

हाइब्रिड वाहनों की बढ़ी संख्या

डीजल और पेट्रोल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोड पर भी चलने वाले वाहनों की संख्या बढ़ी है। इस वर्ष अब तक डीजल हाइब्रिड की 62 और पेट्रोल हाइब्रिड की 2,445 वाहनों का पंजीकरण हुआ है। कुल वाहनों की संख्या की अगर बात की जाए तो जनवरी से अगस्त 2023 तक कुल 34,765 वाहनों का पंजीकरण हुआ है। जनवरी में 4,797, फरवरी में 3,251, मार्च में 3,558, अप्रैल में 4,841, मई में 5,324, जून में 5,762, जुलाई में 4,639 और अगस्त में अभी तक 2,592 वाहनों का पंजीकरण हुआ है।

मार्च में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन सड़क पर उतरे

वर्ष 2023 इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण का आंकड़ा

  • जनवरी 459
  • फरवरी 407
  • मार्च 668
  • अप्रैल 352
  • मई 530
  • जून 459
  • जुलाई 470
  • अगस्त अभी तक 330

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें