Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में DOME में पढ़ेंगे बच्चे, 3डी इफेक्ट से होगी साइंस व जियोग्राफी की पढ़ाई

चंडीगढ़ के गवर्नमेंट स्कूल प्राइवेट स्कूल से कम नहीं हैं। शहर के सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्मार्ट एजुकेशन दी जा रही है। गवर्नमेंट माडल हाई स्कूल आरसी-2 धनास में स्टूडेंट्स डोम में पढ़ाई करेंगे। साइंस सिटी कपूरथला की तर्ज पर सरकारी स्कूल में स्पेशल डोम तैयार किया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Updated: Sat, 20 Aug 2022 04:58 PM (IST)
Hero Image
गवर्नमेंट माडल हाई स्कूल आरसी-2 धनास में डोम बनाया गया है।

सुमेश ठाकुर, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के गवर्नमेंट स्कूल प्राइवेट स्कूल से कम नहीं हैं। शहर के सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्मार्ट एजुकेशन दी जा रही है। गवर्नमेंट माडल हाई स्कूल आरसी-2 धनास में स्टूडेंट्स डोम में पढ़ाई करेंगे। साइंस सिटी कपूरथला की तर्ज पर धनास के सरकारी स्कूल में स्पेशल डोम तैयार किया गया है।

डोम में स्टूडेंट्स  को साइंस, जियोग्राफी से लेकर विभिन्न विषयों की थ्योरी को थ्री डायमेंशनल (3डी) इफेक्ट तकनीक से पढ़ाया जा  रहा है। डोम में नर्सरी से दसवीं कक्षा के बच्चों को वीडियो के जरिए पढ़ाया जा रहा है। अभी डोम का ट्रायल चल रहा है जो कि सितंबर से पूरी तरह शुरू हो जाएगा।

एसएसए ग्रांट से बनाया विशेष डोम, एसी में बैठ विद्यार्थी कर रहे पढ़ाई

शहर के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट एजुकेशन के लिए केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री आफ ह्यूमन राइट डिपार्टमेंट (एमएचआरडी) ने शिक्षा विभाग चंडीगढ़ को फंड जारी किया था। उसी फंड से आरसी-2 धनास में यह डोम बनाया गया है। स्कूल हेडमास्टर रविंदर कौर ने बताया कि फंड मिलने के बाद पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला की तर्ज पर स्कूल में डोम बनाया गया है। डोम बनने के बाद साइंस विषय के शिक्षक अश्वनी ने साइंस और कुछ भूगोल विषय की वीडियो को तैयार किया है और उन वीडियो को डोम में बिठाकर बच्चों को थ्योरी पढ़ाई जा रही है। डोम बनने के बाद सामाजिक संस्था के सहयोग से डोम के अंदर एसी लगाया गया है क्योंकि इसके अंदर कोई पंखा या फिर कूलर नहीं लग सकता।

3डी इफेक्ट से पढ़ाई करना बच्चों को लग रहा है मजेदार

डोम आपरेटर शिक्षक अश्वनी ने बताया कि 3डी इफेक्ट से कोई भी चीज देखने से दिमाग पर उसकी छाप रह जाती है। डोम में थ्री डी इफेक्ट से बच्चों को भी पढ़ाई करना मजेदार लग रहा है। स्टूडेंट्स को रोचक तरीके से समझाया जा रहा है। अभी तक विद्यार्थियों को इंसान के शरीर, कोशिकाओं से लेकर पर्यावरण, सौरमंडल की जानकारी दी जा रही है। बच्चे इन चीजों को जल्दी समझ भी रहे हैं और उन्हें सब याद भी हो रहा है।

----

आरसी-2 धनास में डोम तैयार किया गया है। न्यू एजुकेशन पालिसी 2020 के अनुसार डोम को तैयार कराया गया है। विभाग का प्रयास बच्चों को अच्छी और क्वालिटी एजुकेशन देना है।

                                                      -हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन चंडीगढ़

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें