Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Farmers Protest: केंद्र से बातचीत के बीच किसान नेता पंधेर बोले 'हमारा दिल्ली जाने का फैसला...21 फरवरी को सुबह'

Farmers Protest दिल्ली कूच की जिद पर अड़े पंजाब के किसानों को हरियाणा पुलिस शंभू बॉर्डर पर रोके हुए है। अब हरियाणा के किसान संगठन भी पंजाब के किसानों के साथ आने लगे हैं। शंभू बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि हमारा दिल्ली जाने का फैसला सुरक्षित है। 21 फरवरी को सुबह 11 बजे हम शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेंगे।

By Monu Kumar JhaEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Mon, 19 Feb 2024 09:34 AM (IST)
Hero Image
Kisan Adolan: केंद्र से बातचीत के बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर बोले दिल्ली जाने का फैसला सुरक्षित।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली कूच की जिद पर अड़े पंजाब के किसानों को हरियाणा पुलिस शंभू बॉर्डर पर रोके हुए है। अब हरियाणा के किसान संगठन भी पंजाब के किसानों के साथ आने लगे हैं। शंभू बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि हमारा दिल्ली जाने का फैसला सुरक्षित है। 21 फरवरी को सुबह 11 बजे हम शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेंगे। तब तक हम अपनी बात केंद्र के सामने रखेंगे।

— ANI (@ANI) February 19, 2024

तीन दिन भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करेंगे किसान

उधर, संयुक्त किसान मोर्चा (राजनीतिक) की बैठक लुधियाना में हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) सहित 32 किसान संगठनों के नेता शामिल हुए। इसमें निर्णय लिया गया कि 20 से 22 फरवरी तक तीन दिन पंजाब के सभी भाजपा नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा।

इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सांसद और विधायकों के घर भी शामिल होंगे। वहीं, सभी टोल प्लाजा निश्शुल्क कराए जाएंगे। मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में 22 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर