Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab: चंडीगढ़ में किसान पक्का मोर्चा लगाने पर अड़े, आज होगी सीएम के साथ बैठक

पंजाब सरकार द्वारा कृषि नीति को सार्वजनिक नहीं करने के बाद किसान संगठन सेक्टर 34 के दशहरा मैदान में धरना समाप्त न कर वहां पर पक्का मोर्चा लगाने को लेकर अड़ गए हैं। किसानों के कड़े रुख को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को उन्हें बैठक के लिए बुलाया है। इससे पहले बुधवार को मोर्चा खत्म कराने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से पहल की गई।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 05 Sep 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
चंडीगढ़ में किसान पक्का मोर्चा लगाने पर अड़े, आज होगी सीएम के साथ बैठक

 राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा कृषि नीति को सार्वजनिक नहीं करने के बाद किसान संगठन सेक्टर 34 के दशहरा मैदान में धरना समाप्त न कर वहां पर पक्का मोर्चा लगाने को लेकर अड़ गए हैं। किसानों के कड़े रुख को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को उन्हें बैठक के लिए बुलाया है।

दोपहर तीन बजे होने वाली बैठक के लिए प्रशासन ने किसान संगठनों को पत्र दिया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि सीएम के साथ बैठक के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।

करीब 12 किसान नेता तय समय पर पंजाब भवन पहुंच गए

इससे पहले बुधवार को मोर्चा खत्म कराने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से पहल की गई। किसान संगठनों को संदेश दिया गया कि शाम पांच बजे मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के साथ उनकी बैठक है। करीब 12 किसान नेता तय समय पर पंजाब भवन पहुंच गए।

किसान भवन पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारी

किसान भवन पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसान नेताओं को पत्र सौंपते हुए कहा कि आज की बैठक को लेकर गलतफहमी हो गई थी। अत: अब आपकी बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री के साथ होगी।

बता दें कि उगराहां गुट की ओर से एक सितंबर से दशहरा मैदान में धरना दिया जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें चार दिन धरने की आज्ञा दी थी जो बुधवार को समाप्त हो गई है लेकिन किसान अब भी डटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक

बुधवार को विधानसभा का मानसून सत्र होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी। माना जा रहा है कि बैठक दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री की किसान संगठनों के साथ होने वाली बैठक पर विचार करने के लिए बुलाई गई है।