Move to Jagran APP

Kotkapura Goli Kand: अदालत में पेश हुए पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल, CM मान पर साधा निशाना

Kotkapura Goli Kand कोटकपूरा गोलीकांड मामले को लेकर आज गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल फरीदकोट के जेएमआईसी अजयपाल सिंह की अदालत में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने जमानती बांड भरे।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Thu, 23 Mar 2023 02:44 PM (IST)
Hero Image
अदालत में पेश हुए पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल
चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क। 2015 के कोटकपूरा गोलीकांड मामले में दाखिल की गई चार्जशीट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। आज गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल फरीदकोट के जेएमआईसी अजयपाल सिंह की अदालत में पेश हुए।

बता दें कि अग्रिम जमानत मिलने के चलते दोनों ने जेएमआईसी की अदालत में पेश होकर जमानती बांड भरे। अग्रिम जमानत मिलने के चलते दोनों की तरफ से जेएमआईसी की अदालत में पेश होकर जमानती बांड भरे। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि भगवंत मान की सरकार झूठे केस दर्ज कर रही है लेकिन अकाली दल कमजोर नहीं है।

प्रकाश सिंह बादल को फरीदकोट सेशन जज और सुखबीर बादल को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। अदालत ने नोटिस जारी करके पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को 23 मार्च को पेश होने के निर्देश दिए थे। सुखबीर बादल ने कहा कि भगवंत मान की सरकार झूठे केस दर्ज कर रही है लेकिन अकाली दल कमजोर नहीं है। हम आखिरी तक लड़ेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के कई समर्थक इस दौरान कोर्ट के बाह मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।