Move to Jagran APP

Punjab Politics News: AAP में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी, CM मान ने किया स्‍वागत

Punjab Politics News कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी (Gurpreet Singh GP) ने भगवंत मान का हाथ थाम लिया है। गुरप्रीत सिंह जीपी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्‍वागत किया। गुरप्रीत सिंह विधानसभा हलका बस्‍सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। गुरप्रीत ने 2017 में कांग्रेस MLA के चुनाव में जीत हासिल की थी।

By Himani Sharma Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 09 Mar 2024 12:07 PM (IST)
Hero Image
AAP में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी

इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया है। इस मौके पर पंजाब के मंत्री गुरमीत हेयर भी मौजूद थे जिनका नाम संगरूर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए चल रहा है और माना जा रहा है कि यह लगभग तय ही है।

चरणजीत सिंह चन्नी के साथ हैं अच्‍छे संबंध

जीपी बस्सी पठाणा से पटना हल्के से कांग्रेस के पिछली सरकार के दौरान विधायक रहे हैं लेकिन 2022 के चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं रहे। इसका कारण यह भी था कि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी इस सीट पर अपने भाई डॉक्टर मनोहर सिंह को खड़ा करना चाहते थे लेकिन जीपी इसके लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने खुलकर विरोध किया।

रूपिंदर सिंह को हुआ था फायदा

जीपी के इस विरोध को देखते हुए चन्नी एक बार तो पीछे हट गए लेकिन उनके भाई ने डॉक्टर मनोहर सिंह ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर निर्दलीय तौर पर इस सीट पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया और वह खुलकर जीपी का विरोध करने लगे जिसके चलते दोनों ही यह चुनाव हार गए। इसका फायदा आम आदमी पार्टी के रूपिंदर सिंह को हुआ और उन्होंने बस्सी पठाणा से बाजी मारी ली।

यह भी पढ़ें: CM Mann Sangrur Visit: आज संगरूर में सीएम मान करेंगे विशाल रैली, 869 करोड़ की लागत वाले विकास प्रोजेक्ट की देंगे सौगात

अब जबकि संसदीय चुनाव सिर पर हैं ऐसे में आम आदमी पार्टी को ऐसे नेताओं की तलाश है जो चुनाव जीतने के काबिल हों। पार्टी अभी तक यहां से कोई ऐसा सशक्त उम्मीदवार ढूंढ नहीं पा रही थी। बीच-बीच में इस बात की भी कवायद चल रही है कि प्रसिद्ध कलाकार करमजीत अनमोल जो मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेहद करीबी माने जाते हैं, उन्हें इस सीट पर खड़ा किया जाए लेकिन जीपी के आने के बाद अब लगता है कि पार्टी की वह कमी पूरी हो गई है।

फतेहगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव

पार्टी जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ संसदीय सीट से चुनाव में खड़ा किया जा सकता है। उनका हलका बस्सी पठाणा इसी सीट के अधीन आता है। यदि ऐसा होता है तो गुरप्रीत सिंह जीपी कांग्रेस के ऐसे दूसरे पूर्व विधायक होंगे जो आम आदमी पार्टी में शामिल होकर संसदीय सीट हासिल करने में कामयाब हुए हैं।

इससे पहले जालंधर से सुशील रिंकू भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और उन्होंने जालंधर सीट से संसदीय उपचुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। अब एक बार फिर से उनका नाम जालंधर के लिए तय माना जा रहा है। वह आप के एकमात्र सांसद हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, नई एक्साइज पॉलिसी को मिल सकती है मंजूरी; मान सरकार को 10350 करोड़ मिलने की संभावना

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।