Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चुनाव के ठीक पहले चंडीगढ़ भाजपा ने लिया बड़ा फैसला, जतिंदर पाल मल्होत्रा को बनाया गया जिला अध्यक्ष

भाजपा जिला प्रधान जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनाया गया है। मल्होत्रा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। गौर करने वाली बात ये है कि चुनाव से ठीक पहले अरुण सूद की जगह जतिंदर पाल मल्होत्रा को अध्यक्ष बना कर बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद जतिंदर पाल मल्होत्रा के ऊपर बड़ी चुनौतियां रहेंगी।

By AgencyEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Fri, 13 Oct 2023 06:37 PM (IST)
Hero Image
जतिंदर पाल मल्होत्रा को बनाया गया चंडीगढ़ भाजपा का जिला अध्यक्ष, फाइल फोटो

एएनआई, चंडीगढ़। चंडीगढ़ भाजपा ने अपना नया जिला अध्यक्ष (District BJP President) आज घोषित कर दिया है। भाजपा जिला प्रधान जतिंदर पाल मल्होत्रा (Jatinder Pal Malhotra) को चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनाया गया है। मल्होत्रा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। गौर करने वाली बात ये है कि चुनाव से ठीक पहले अरुण सूद की जगह जतिंदर पाल मल्होत्रा को अध्यक्ष बना कर बड़ा फैसला लिया गया है। 

— ANI (@ANI) October 13, 2023

रहेंगी बड़ी चुनौतियां

इस फैसले के बाद जतिंदर पाल मल्होत्रा के ऊपर बड़ी चुनौतियां रहेंगी। बता दें कि मल्होत्रा के चंडीगढ़ प्रभारी रहने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनके घर पर ही रुकते थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें