Move to Jagran APP

Punjab News: 'दिल्ली और पंजाब की बदहाली के लिए जिम्मेदार हैं केजरीवाल...', BJP ने आप सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Punjab News भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने केजरीवाल पर संगीन आरोप लगाए हैं। चुग ने कहा कि पंजाब और दिल्‍ली में बदहाली के लिए आप सरकार जिम्‍मेदार हैं। चुग ने कहा कि आप सरकार के 40 प्रतिशत मंत्री जालसाजी भ्रष्टचार के आरोप में जेल में बंद हैं जिन्हें जमानत भी नहीं मिल रही है। आप सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है।

By Kailash Nath Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 08 Mar 2024 08:12 PM (IST)
Hero Image
BJP ने आप सरकार पर लगाए गंभीर आरोप (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने केजरीवाल के संसद में भी केजरीवाल वाले बयान वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब को जिसने किया कंगाल वो हैं केजरीवाल। चुग ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की बदहाली के लिए केजरीवाल और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है।

भाजपा नेता ने कहा आम आदमी पार्टी जिन वादों के साथ सत्ता में आई थीं उसके बिलकुल विपरीत कार्य कर रही है। लोकपाल और भ्रष्टचार के नाम पर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं ही पार कर दी।

चुग ने आप सरकार पर लगाया भ्रष्‍टाचारी का आरोप

चुग ने कहा कि आप सरकार के 40 प्रतिशत मंत्री जालसाजी, भ्रष्टचार के आरोप में जेल में बंद हैं, जिन्हें जमानत भी नहीं मिल रही है। जिस आबकारी नीति को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने वापिस लिया वही नीति पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लागू की है, शराब घोटाला जिसके अंतर्गत करोड़ो रुपए की जनता की कमाई को लूट हुई, जल्द ही इसकी जांच पंजाब में भी होनी चाहिए। इस मामले में जांच एजेंसियों ने केजरीवाल को जांच में सहयोग करने के लिए लगातार नोटिस भेजा लेकिन केजरीवाल लगातार जांच एजेंसियों का अपमान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: 'भगवंत मान गब्बर सिंह बनकर कांग्रेस को रोज मारते हैं ताने...', जाखड़ ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

पंजाब में भय का माहौल: भाजपा राष्‍ट्रीय महासचिव

चुग ने कहा की आप की पंजाब सरकार ने पंजाब को कर्ज में पूर्णत: डूबो दिया है कोई ठोस नीति नहीं है, पंजाब सरकार कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है, लेकिन सरकार के पास खर्च का कोई हिसाब नहीं है। चुग ने कहा कि पंजाब सरकार आज हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है, लॉ एंड ऑर्डर के मामले में आज ऐसी स्थिति है जिससे पंजाब में भय का माहौल है। पंजाब में माफिया वाद चरम पर है जिससे संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस में आना चाहते थे भगवंत मान', नवजोत सिंह सिद्धू का दावा; मेरा डिप्टी बनने के लिए तैयार थे पंजाब के सीएम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।