Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मैं पंजाब बोलदा हां' ओपन डिबेट खत्म...विपक्षी पार्टियों ने किया बॉयकाट, एक भी नेता नहीं हुए शामिल

Main Punjab Bolda ha मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) द्वारा बुलाई गई महा डिबेट शुरू हो गई है लेकिन सभी विपक्षी नेताओं ने डिबेट में शामिल होने से इन्कार कर दिया है। भगवंत मान बीच की कुर्सी में बैठे हैं। दोनों ओर दो-दो कुर्सियां खाली हैं जो विपक्ष के लिए थी। भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसे नौटंकी बताते हुए आने से मना कर दिया था।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Wed, 01 Nov 2023 03:45 PM (IST)
Hero Image
'मैं पंजाब बोलदा हां' ओपन डिबेट का आगाज, कोई भी विपक्षी नेता शामिल नहीं हुआ है।

दिलबाग दानिश, लुधियाना। Main Punjab Bolda ha: मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann)  द्वारा बुलाई गई महा डिबेट के लिए मंच सज चुका है, पुलिस बल तैनात है। सीएम लुधियाना पहुंच चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि कोई भी विपक्षी नेता बहस में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा है। केवल सीएम और आप नेता  ही अब तक आए हैं।

विपक्षी नेताओं की कुर्सियां खाली

 संचालक प्रो निर्मल सिंह जौड़ा ने कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम कुछ समय विपक्षी नेताओं का इंतजार जरूर करें, शायद कोई नेता पहुंच जाए। भगवंत मान बीच की कुर्सी में बैठे हैं। दोनों ओर दो-दो कुर्सियां खाली हैं, जो विपक्ष के लिए थी।

SYL पर क्या बोले सीएम मान?

ओपन डिबेट में आज SYL समेत 19  मुद्दों पर चर्चा की गई। एसवाईएल पर मान ने कहा कि अंतर राज्य नदी जल विनिमय 1956 का है। 1966 में नया एक्ट बना दिया गया। 60-40 का जल पंजाब-हरियाणा का किया गया। इंदिरा गांधी ने जबरदस्ती 50-50 कर दिया। बादल साहब ने इतने साल काम किया, लेकिन एकबार भी हरियाणा का पानी रोकने का प्रयास नहीं किया। सीएम ने कहा हम SYL मामले में तीन बार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। 

पिछली सरकारों ने बढ़ाया कर्ज- सीएम मान

दस साल में दो सरकारों ने 2.82 लाख करोड़ का कर्ज पंजाब पर चढ़ा दिया।  पहले अकाली सरकार में एक लाख करोड़ का कर्ज था।  उसके बाद कैप्टन ने 1.82 से 2.82 लाख करोड़ पहुंचा दिया। उस समय किसी राज्यपाल ने नहीं पूछा कि कर्ज कितना लिया क्यों लिया। सीएम ने कहा कि 3.13 लाख करोड़ का कर्ज है जो विरासत में मिला, उसका कर्ज का ब्याज चुकाते हैं।

पिछली सरकारों का बिजली कर्ज भी करूंगा अदा- सीएम

वर्तमान में फ्री बिजली की कोई सब्सिडी बकाया नहीं है। बिजली बोर्ड का 1009 करोड़ का कर्ज पिछली सरकारों ने दिया। वह भी अदा करूंगा। अंग्रेज तो पहले लूटने ही आए थे। अपनों ने पंजाब को लूटा, इस बात का दुख है।

कांग्रेस और अकाली दल में 5-5 साल की बारी थी जिसके टूटने की कोई उम्मीद नहीं थी। अब तोड़ दी

डिबेट में नहीं पहुंचे विपक्षी नेता

मैं पंजाब बोलदा हां..की बहस होने की संभावना समाप्त हो गई है। यह स्पष्ट होता जा रहा है कि कोई भी विपक्षी नेता बहस में हिस्सा नहीं लेगा। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल, भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बहस से खुद को किनारा कर लिया है।

सुनील जाखड़ ने बताया इसे नौटंकी

सुखबीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह किस तरह की खुली बहस है। पीएयू में जनता की एंट्री बंद है। कर्फ्यू जैसी स्थिति है। एंटी रायट टीम लगाई गई। संगठनों के प्रतिनिधियों को हिरासत में लिया गया। भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसे नौटंकी बताते हुए आने से मना कर दिया था।

महा डिबेट की चर्चा पर असमंजस बरकरार

अब कांग्रेस का इंतजार किया जा रहा है कि उनका क्या रुख रहेगा। विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अभी आने या नहीं आने को लेकर असमंजस बरकरार है।

इस बीच महा डिबेट में होने वाली चर्चा को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है। लगभग, यह अब साफ़ हो गया है कि कोई भी विपक्षी नेता बहस में हिस्सा नहीं लेगा। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है।

बाजवा ने डिबेट को बताया ड्रामा

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी डिबेट से किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि महा डिबेट एक ड्रामा था, जिसकी स्क्रिपट दिल्ली से लिखी गई। वहीं, लोक इंसाफ पार्टी अध्यक्ष सिमरजीत बैंस साथियों समेत गुरुद्वारा नानकसर साहिब के बाहर इक्कठा हुए हैं।

डिबेट में न बुलाए जाने पर बसाप ने PAU के बाहर किया विरोध

इसी बीच महा डिबेट होने से पहले ही विरोध-प्रर्दशन शुरू हो गया है। पंजाब बसपा मैं पंजाब बोलदा हां डिबेट में जाना चाहती है पर उन्हें जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों ने पीएयू के बाहर प्रदर्शन किया। जब उन्हें अंदर नहीं जाने दिया तो वे गेट पर ही प्रदर्शन के लिए बैठ गए।

पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है। बसपा पंजाब की तरफ से पंजाब सरकार की अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों, आर्थिक तौर पर कमजोर एवं मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध किया।

'बसपा को न बुलाए जाना दुर्भाग्यपूर्ण'

बसपा के राज्य अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि लुधियाना में पंजाब के मसलों पर डिस्कशन करने के लिए आयोजित किया जा रहे कार्यक्रम में बसपा को न बुलाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पीएयू के बाहर बेरोजगार आकर बैठे हैं और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की पुलिस ने 6 बेरोजगारों को हिरासत में लिया जबरन गाड़ी में बिठाया गया।

पंजाब के मुद्दों को लेकर सीएम ने बुलाई डिबेट

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पीएयू में मैं पंजाब बोलदा हां नाम से महा डिबेट रखी गई है। मुख्यमंत्री साफ कर चुके हैं कि मंच पर पांच कुर्सियां लगाई जाएंगीं, इनमें से एक भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की कुर्सी लगाई जाएगी। अगर वह नहीं आते हैं तो वहां पर उनके पुतले बिठाए जाएंगे और जैसा वह अकसर खान पान करते हैं ।उस हिसाब से खाने पीने का सामान भी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Punjab: पंजाब में NRI पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, विदेश से लौटते ही महिला से हुई थी तीखी बहस

शहर के बाहरी प्वाइंट सील, एसपी की अगुवाई में पुलिस की तैनाती

अकेले पीएयू ही नहीं बल्कि शहर में भी सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता किए गए हैं। शहर के भीतरी प्वाइंट को बेरीगेट लगाकर बंद किया गया है। समराला चौक, हंबडां रोड, फिरोजपुर रोड, जालंधर रोड पर बेरीगेटिंग की गई है। इस महा डिबेट में सवाल पूछने के लिए लख्खा सिधाना, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है और उन्हें शहर से बाहर ही रोकने का प्रयास किया जा सकता है।

इसके अलावा पीएयू के गेट नंबर 1 से किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। यहां पर आने वाले लोगों को वहां से लौटाया जा रहा है। इसके अलावा पीएयू में चल रहे सारस मेले में भी जाने से लोगों को दिक्कत पेश आ सकती है।

यह भी पढ़ें-  'मैं पंजाब बोलदा हां' ओपन डिबेट आज...सरकार तैयार बस विपक्ष का है इंतजार, SYL समेत 19 अहम मुद्दों पर होगी बहस