Move to Jagran APP

Punjab News: अब सुरक्षा लेना नहीं होगा आसान, चुकानी पड़ेगी कीमत; पुलिस ने COP का ड्राफ्ट किया तैयार

Punjab News पंजाब में अब पुलिस सुरक्षा (Punjab Police) लेना आसान नहीं होगा। सुरक्षा लेने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी। पुलिस की ओर से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इनमें से 39 लोगों की ओर से अपनी सुरक्षा का भुगतान किया जा रहा है। वहीं धार्मिक या सामाजिक संगठनों से जुड़े व्यक्तियों को सुरक्षा नहीं दी जाएगी।

By Rohit Kumar Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 24 Jun 2024 04:01 PM (IST)
Hero Image
पंजाब में पुलिस सुरक्षा लेने के लिए चुकानी होगी कीमत (फाइल फोटो)

रोहित कुमार, चंडीगढ़। राज्य में अब पुलिस सुरक्षा लेना आसान नहीं होगा। शान और रौब दिखाने के लिए ली जाने वाली पुलिस सुरक्षा के बदले उसका खर्च देना होगा, जोकि सुरक्षा में तैनात व्यक्ति के वेतन व पेंशन के बराबर होगा। पंजाब पुलिस इसे लेकर मसौदा तैयार कर रही है। जिसके तहत अब ज्यादा आमदन वालों को सुरक्षा का खर्च खुद उठाना होगा।

राज्‍य की आबादी 3 करोड़

पुलिस की ओर से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (सीओपी ) का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। अभी राज्य की आबादी 3 करोड़ है। आबादी के लिए 81 हजार पुलिस कर्मचारी है। जिनमें से 10 से 15 हजार अलग-अलग सुरक्षा में तैनात है। हालांकि मुख्यमंत्री 10 हजार नए पुलिस कर्मचारियों की भर्ती करने की बात कह चुके है।

900 से अधिक लोगों को दी गई पुलिस सुरक्षा

राज्य में वर्तमान समय में 900 से अधिक लोगों को पुलिस सुरक्षा दी हुई है। जिसमें अधिकांश राजनीति से संबंध रखते है जबकि सेलिब्रेटी दूसरे नंबर पर व सामाजिक वा धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग सुरक्षा लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें: Barnala Crime News: मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले युवक की हत्या, आरोपियों ने तेजधार हथियार से दिया घटना को अंजाम

इनमें से 39 लोगों की ओर से अपनी सुरक्षा का भुगतान किया जा रहा है। पुलिस की ओर से अब जिन लोगों को सुरक्षा दी गई है उसका हर तीन माह में एक बार रिव्यू किया जाएगा। जिसके बाद सुरक्षा बढ़ाने, नियमित करने या हटाने का निर्णय लिया जाएगा।

व्‍यक्ति से लिए जाएंगे इतने रुपये

नियमों के तहत सुरक्षा की एवज में होने वाला खर्च उसी व्यक्ति से वसूलने का प्रावधान है, जिसमें कुछ संशोधन कर अमल में लाया जाएगा। 3 लाख से अधिक मासिक आय वाले व्यक्ति से सुरक्षा की एवज में प्रति जवान लगभग सवा से डेढ़ लाख लिया जाएगा। जिसकी आय 3 लाख प्रति माह से कम है या उसकी जान को खतरा है और धमकियां मिली है तो उस स्थिति में सुरक्षा खर्च नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान करवाएगा महाराजा रणजीत सिंह की समाधि का सौंदर्यीकरण, प्रकाश पर्व से पहले शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य

धार्मिक या सामाजिक संगठनों से जुड़े व्यक्तियों को सुरक्षा नहीं दी जाएगी ,सैलिब्रेटी भी अगर सुरक्षा चाहते हैं तो उन्हें खर्चा वहन करना होगा। हालांकि जिन लोगों को पदों के चलते सुरक्षा दी गई है उन्हें सरकारी खर्च पर सुरक्षा मिलती रहेगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।