Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paris Olympics 2024: कनाडाई टीम में पंजाबियों का जलवा, ओलंपिक में भारतीय मूल के ये एथलीट करेंगे कनाडा का प्रतिनिधत्व

Paris Olympics 2024 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक में कनाडा टीम में पंजाबी तड़का लगेगा। भारतीय मूल के तीन खिलाड़ी कनाडाई टीम में जलवा बिखेरेंगे। ये तीनों खिलाड़ी पंजाब के हैं। इनकी जड़ें पंजाब में हैं। ये खिलाड़ी ओलंपिक में कनाडा का प्रतिनिधित्व करेंगे। पंजाब के लिए यह गर्व का पल है कि उनके खिलाड़ी ओलंपिक में भाग ले रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 21 Jul 2024 03:57 PM (IST)
Hero Image
Paris Olympics 2024: कनाडाई टीम में पंजाबियों का जलवा, ओलंपिक में दिखाएंगे दम।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। कुछ ही दिनों में पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत होने वाली है। 26 जुलाई से खेलों का महाकुंभ शुरू हो जाएगा। भारतीय खिलाड़ी इसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं। वहीं, इस ओलंपिक खेलों में पंजाब और कनाडा के बीच मजबूत रिश्ते देखने को मिलेंगे।

यूं तो कनाडा को मिनी पंजाब कहते हैं। पंजाब के अधिकांश लोग कनाडा में बस गए हैं। वहीं, अपना गुजर-बसर कर रहे हैं। कनाडा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कनाडा और पंजाब के बीच मजबूत रिश्ते के बीच बात कर रहे हैं भारतीय मूल के कनाडाई खिलाड़ी जेसिका गौडरॉल्ट, अमर ढेसी और जसनीत निज्जर की।

कनाडा टीम में लगेगा पंजाबी तड़का

इन तीनों खिलाड़ी की जड़ें पंजाब में हैं। पंजाब से इनका खास और मजबूत नाता है। लेकिन ये खिलाड़ी कनाडा में बस गए हैं। वे कनाडा के लिए मेडल जीतते हैं। पंजाब के कनाडाई तीनों खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

कनाडा का प्रतिनिधित्व करेंगे ये खिलाड़ी

जेसिका गौडरॉल्ट, कनाडा की वाटर पोलो टीम की गोलकीपर हैं। अमर ढेसी पहलवान हैं, वे कुश्ती में अपना दम दिखाएंगे। जबकि जसनीत निज्जर महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम में भाग लेंगी। ये एथलीट कनाडा और पंजाब के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन करते हैं। बता दें कि पंजाब से इस बार कुल 19 खिलाड़ी ओलंपिक में भाग ले रहे हैं।

पंजाब

  1. अक्षदीप सिंह: एथलेटिक्स
  2. तजिंदरपाल सिंह तूर: एथलेटिक्स
  3. विकास सिंह: एथलेटिक्स
  4. गगनजीत भुल्लर: गोल्फ
  5. गुरजंत सिंह: पुरुष हॉकी टीम
  6. हार्दिक सिंह: पुरुष हॉकी टीम
  7. हरमनप्रीत सिंह: पुरुष हॉकी टीम
  8. जर्मनप्रीत सिंह: पुरुष हॉकी टीम
  9. जुगराज सिंह: पुरुष हॉकी टीम
  10. कृष्ण बहादुर पाठक: पुरुष हॉकी टीम
  11. मनदीप सिंह: पुरुष हॉकी टीम
  12. मनप्रीत सिंह: पुरुष हॉकी टीम
  13. शमशेर सिंह: पुरुष हॉकी टीम
  14. सुखजीत सिंह: पुरुष हॉकी टीम
  15. अंजुम मोदगिल: निशानेबाजी
  16. अर्जुन चीमा: निशानेबाजी
  17. सिफ्ट कौर समरा: शूटिंग
  18. संदीप सिंह: निशानेबाजी
  19. प्राची चौधरी कलियर: एथलेटिक्स

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: हरियाणा के 24 तो पंजाब के 19 एथलीट लेंगे ओलंपिक में हिस्सा, अन्‍य राज्‍यों का ऐसा है हाल