Move to Jagran APP

Punjab News: पंजाब का पठानकोट बनेगा टूरिज्म हब, रणजीतगढ़ टूरिस्ट प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने अब पंजाब में टूरिज्म के क्षेत्र का विस्तार करने का फैसला किया है। जिसे देखते हुए अमृतसर से 120 किलोमीटर दूर पठानकोट जिले के रणजीतगढ़ टूरिस्ट प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का उद्देश्य धार्मिक टूरिज्म के बाद साइड सीन व वाटर टूरिज्म को भी प्रमोट करने का है।

By Jagran News Edited By: Amit Singh Updated: Sat, 26 Oct 2024 07:33 PM (IST)
Hero Image
पंजाब कई वर्षों से धार्मिक टूरिज्म का हब है।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब कई वर्षों से धार्मिक टूरिज्म का हब है। रोजाना एक लाख के करीब टूरिस्ट अमृतसर स्थित श्री हरमिंदर साहिब (गोल्डन टैंपल) में नतमस्तक होने के लिए आते हैं। श्री हरमिंदर साहिब के बाद भारत-पाकिस्तान का बार्डर (बाघा बार्डर) में रिट्रीट सेरेमनी देखने को लिए टूरिस्टों का जमावड़ा रहता है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने अब पंजाब में टूरिज्म के क्षेत्र का विस्तार करने का फैसला किया है। जिसे देखते हुए अमृतसर से 120 किलोमीटर दूर पठानकोट जिले के रणजीतगढ़ टूरिस्ट प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का उद्देश्य धार्मिक टूरिज्म के बाद साइड सीन व वाटर टूरिज्म को भी प्रमोट करने का है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश के विकास के लिए हर एक सेक्टर पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देते हुए पठानकोट जिले के शाहपुर कंडी और रणजीत सागर बांधों के पहाड़ी इलाकों में रणजीतगढ़ टूरिस्ट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। अहम बात यह भी हैं कि पंजाब सरकार इसके लिए रणजीतगढ़ पर्यटक नगर विकास प्राधिकरण की भी स्थापना करेगी।

यही नहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान में रणजीतगढ़ वाटरफ्रंट प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी है। पंजाब सरकार रावी नदी पर प्रस्तावित रणजीतगढ़ वाटरफ्रंट प्रोजेक्ट के तहत आने वाले ट्रेल्स और सांस्कृतिक विरासत स्थलों को ऑफ-ट्रैक यात्रियों के लिए पोटेंशियल ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में देख ही है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही भगवंत सिंह मान लगातार रंजीत सागर बांध के आसपास के क्षेत्र, खासकर धार कलां ब्लॉक को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर विचार कर रहे थे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में पंजाब में आपार संभावनाएं हैं। लाखों लोग रोजाना अमृतसर आते हैं। ऐसे में अगर महज ढाई घंटे की दूरी पर उन्हें एक पर्यटन स्थल मिलता है। जहां वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ साइड सीन भी मिले। तो पर्यटक यहां भी आएंगे। इससे न सिर्फ पंजाब पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा। बल्कि लोगों के लिए नए रोजगार भी पैदा होंगे।

रणजीतगढ़ वाटरफ्रंट प्रोजेक्ट में सरकार निजी खिलाड़ियों का भी साथ लेगी। ताकि रंजीत सागर बांध क्षेत्र में मौजूदा बुनियादी ढांचे को शानदान बनाया जा सके। इस प्रोजेक्ट को लेकर तैयार ब्लूप्रिंट में जुगियाल में एक टाउनशिप की योजना बनाई गई है, जो शाहपुर कंडी वाटरफ्रंट से पैदल दूरी पर स्थित होगी। 112 एकड़ के रंजीत सागर झील क्षेत्र में एक होटल की योजना बनाई गई है। ताकि पर्यटकों को ठहरने में कोई परेशानी न हो।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।