Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कोरोना के बीच पंजाब में लोगों ने मनाई रंगों से सराबोर हो‍कर होली, पटियाला में लठमार Holi

Holi in Punjab पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लोगों ने रंगों का त्‍योहार मनाया। पूरे राज्‍य में कोराेना को लेकर ऐहतियात के साथ रंगों से सराबोर होकर हाेली मनाई। पटियाला में लठमार होली का नजारा भी दिखा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Updated: Mon, 29 Mar 2021 04:54 PM (IST)
Hero Image
पटियाला में भगवान झूलेलाल मंदिर में लठमार होली खेलते लोग। (जागरण)

चंडीगढ़, जेएनएन। Holi In Punjab: पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में तेजी के बावजूद लोगों ने रंगों से सराबोर होकर होली मनाई। पूरे राज्‍य में रंगों के त्‍योहार होली की रौनक और जोश दिखा। इस दौरान लोगों ने कोरोना को लेकर ऐहतियात का भी ध्‍यान रखा। पटियाला में लठमार होली नजारा दिखा। राज्‍य के अन्‍य जगहों पर भी लोगों ने होली मनाई।

पटियाला के भगवान झूलेलाल मंदिर में लोगों ने खेली लठमार होली

सीएम सिटी पटियाला में भी होली की धूम रही। लोगाें ने रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर होकर होली मनाई। इस बार शहर में खेली गई होली ने बरसाने में मनाई जाने वाली लट्ठमार होली की याद दिला दी। शहर के श्री झूलेलाल मंदिर में लोगाें ने रंग व गुलाल उडाया और लठमार होली खेली। वहीं दूसरी और शहर की समाजिक संस्थाओं ने भी इस त्यौहार को रंग व फूलो के साथ मनाकर एक दूसरे को मिलकर रहने का संदेश दिया।

पटियाला के श्री झूलेलाल मं‍दिर में लठमार होली खेलते लोग। (जागरण)

श्री झूलेलाल मंदिर गुरुनानक नगर त्रिपडी टाऊन में मंदिर कमेटी के मुख्य सेवादार धर्मिंदर कुमार की देखरेख महिलाओं व पुरुषों ने होली का पर्व मनाया। इससे पहले मंदिर कमेटी के महिला मंडल ने कीर्तन किया। इसमें सुंदर झांकियां भी पेश कीं। उसके बाद गुलाल एवं पानी के साथ होली खेलते हुए लठमार होली का आनंद लिया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि फिलहाल मंदिर नया बनाया गया है, के अलावा करोना का समय चल रहा है, इस लिए लोगों की अधिक भीड़ न जुटाते हुए बहुत कम संख्या में लोगों को होली खेलने की इजाजत दी है।

वहीं शहरों में युवाओं के साथ बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग सभी ने गुलाल एक दूसरे के चेहरे पर लगाकर होली मनाई। राज्‍य में मंदिरों में फूलों की होली खेली गई। वाहनों पर युवाओं की टोलियां रंगों से रंगी हुई होली खेलती हुई नजर आई।

पटियाला के सनौरी अड्डा पर स्थित शहर की प्राचीन श्री भूतनाथ मंदिर में मंदिर कमेटी के सदस्यों ने अपने परिवार मेंबरों के साथ आकर होली खेली मंदिर कमेटी के सदस्य सुशील नैयर ने बताया कि प्रधान वरिंदर खन्ना एवं वरुण गोयल एवं अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में आए सदस्यों ने खासकर महिलाओं ने होली खेलने का आनंद उठाया।

फरीदकोट में होली मनातीं महिलाएं। (जागरण)

फरीदकोट में भी होली पर दिखा उत्‍साह व उमंग

फरीदकोट में भी होली का उत्‍साह और उमंग दिखा। सुबह से ही गलियों व बाजारों में छोटे-बड़े बच्चों, युवकों तथा युवतियों सहित सभी उम्र के लोग एक दूसरे पर गुलाल व पानी वाले रंग डाल कर होली मनाते देखे गए। कई गलियों व बाजारों में युवकों व युवतियों ने डीजे व स्पीकर लगा कर गानों की धुनों पर नृत्य का  आनंद उठाया।

बठिंडा में होली मनातीं महिलाएं और लड़कियां। (जागरण)

बठिंडा शहरमें भी होली का रौनक व धूम रही। लाेग सुबह से ही घरों व गलियों में होली खेलते नजर आए। फतेहगढ़ साहिब में भी लाेगों ने होली का त्योहार उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना के चलते गलियों और बाजारों में होली की धूम कम रही, लेकिन लोगों ने घरों के अंदर  त्योहार को परंपरागत मनाया और एक दूसरे को गुलाल लगाया । फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी अमनीत कौंडल ने अपने पति और मोहाली के डीसी गिरीश दयालन संग घर मे होली मनाई। एसएसपी कौंडल ने बताया कि युवाओं की हुल्लड़बाजी रोकने के लिए जिले भर में पुलिस की 50 से अधिक टीमें गश्त कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: मुख्‍तार अंसारी केस: पंजाब सरकार पर विपक्ष का हमला, जेलमंत्री बोले-सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानेंगे

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी के लिए आसान नहीं होगा पंजाब से यूपी के बांदा तक 890 KM का सफर


यह भी पढ़ें: पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चे का ऐलान, जो किसान नेता चुनाव लड़ना चाहता है आंदोलन छोड़ दे

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर