पंजाब में योग शिविरों में उमड़े लोग, स्मृति ईरानी ने चंडीगढ़ में किया योग
पंजाब मंं वीरवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। राज्य भर में भारी संख्या में लोगों ने शिविरों में योगासन किए।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे राज्य में लोगों ने योगासन किए। इसके लिए जिला मुख्यलयों सहित पूरे राज्य में योग कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर सहित सभी शहराें में हजारों की संख्या में लोगों ने योग किए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चंडीगढ़ में योग शिविर में लाेगों के साथ योगासन किए।
अंतररष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान की तरफ से अमृतसर के 13 विभिन्न स्थानों पर योग श्ािविरो का आयोजन किया गया। शहर के कंपनी बाग व कश्मीर एवेन्यू सहित सभी जगहों पर आयोजित योग शिविरों में हजारों की संख्या में लोग आए और योग गुरुओं के निर्देशन में योगासन किए।
अमृतसर में योगासन करतीं लोग।
जालंधर और लुधियाना में भी कइ्र मैदानों में आयोजित योग श्ािविर में हजारों की संख्या में लोग आए और योग किया। इस मौके पर योग शिविरों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। लोगों ने योग गुरुआें के निर्देशन में योगासन किए। योग श्ािविर में हर आयु वर्ग के लाेग शामिल हैं। योगासन करने वालों में महिलाओं और युवाओं कर संख्या भी काफी थी। बुजुर्गों में भी योग के प्रति खासा उत्साह दिखा।
गुरदासपुर में योग शिविर में योगासन करते लोग।
पठानकोट में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खास अायोजन किए गए। शहर के विभिन्न मैदानों में योग शिविरों में हजारों की संख्या में लोगों ने योगासन किया। शहर के आदर्श भारतीय कॉलेज मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम में एडीसी कुलवंत सिंह, एसएमओ भूपिंदर सिंह, एसडीएम अमित महाजन सहित कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
अमृतसर में योग शिविर में योगासन करते लोग।
गुरदासपुर और पटियाला में भी हजारों की संख्या में लोगों ने योग श्ािविरों मे भाग लिया। इन शिविरों में हर उम्र के लोगों ने योग गुरुओं के निर्देशन में योगासन किए। गुरदासपुर फिश पार्क में जिला स्तरीय योग शिविर का अायोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
चंडीगढ़ में अायोजित शिविर में योग करते लोग।
चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी भी कई जगहों पर योग श्ािविर आयोजित किए गए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चंडीगढ़ में योग शिविर में लोगों के साथ योगसान किया। सेक्टर 17 के प्लाजा में आयोजित श्ािविर में स्मृति ईरानी के साथ ही सांसद किरण खेर ने भी योगासन किया। चंडीगढ़ पीजीआइ, पंजाब विश्वविद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए।