Move to Jagran APP

पंजाब इंजीनियरिंग कालेज (PEC) कन्वोकेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों भावी इंजीनियर्स को मिलेगी डिग्री!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब इंजीनियरिंग कालेज के कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने न्यौता स्वीकार कर लिया है। गत वर्ष यहां तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द पहुंचे थे।

By Kamlesh BhattEdited By: Updated: Mon, 05 Sep 2022 01:02 PM (IST)
Hero Image
पेक व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की फाइल फोटो।
डा. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कालेज (Punjab Engineering College PEC) के इस वर्ष होने वाले कन्वोकेशन में देश की राष्ट्रपति मुख्य अतिथि हो सकती हैं। पुख्ता सूत्रों अनुसार पेक में एक वर्ष के भीतर दूसरी बार राष्ट्रपति का दौरा लगभग तय माना जा रहा है।

पेक में इन दिनों कन्वोकेशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पेक की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने के लिए निमंत्रण दिया गया था। सूत्रों अनुसार राष्ट्रपति भवन से इस बारे में हामी भर दी गई है, लेकिन राष्ट्रपति के दौरे तिथि को लेकर अगले कुछ दिनों में फाइनल हो जाएगा। पेक की ओर से फिलहाल आठ अक्टूबर को कन्वोकेशन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कन्वोकेशन में एक हजार के करीब बैचलर आफ इंजीनियरिंग, एमटेक और पीएचडी स्टूडेंट्स को डिग्री दी जाएगी।

उधर, सूत्रों अनुसार राष्ट्रपति की सुविधा और उनकी उपलब्धता को देखते हुए कन्वोकेशन को सितंबर के अंतिम सप्ताह में भी आयोजित किया जा सकता है। पेक इस वर्ष शताब्दी वर्ष के तौर पर सेलिब्रेट कर रहा है। पेक के लिए साल भर में दूसरी बार राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं।

पेक प्रशासन की ओर से इस संबंध में आफिसियल तौर पर अभी राष्ट्रपति के आने लेकर जानकारी नहीं दी जा रही है। उधर यूटी प्रशासन ने भी राष्ट्रपति दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस हफ्ते तक राष्ट्रपति दौरे की तिथि फाइनल होने की उम्मीद है।

16 नवंबर 2021 को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द आए थे पेक

शताब्दी समारोह सेलिब्रेशन के तहत पेक में बड़ा आयोजन किया गया था। 16 नवंबर 2021 को देश के तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द इस मौके पर मुख्य अतिथि थे। पेक में इस मौके पर भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें पंजाब, हरियाणा के राज्यपाल और यूटी प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे।

पूर्व राष्ट्रपति ने शताब्दी समारोह के तहत पेक मेें सेंचुरी हाल,रिसर्च लैंब और हास्टल का नींव पत्थर भी रखा था। सूत्रों अनुसार नवनियुक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का चंडीगढ़ में पदभार संभालने के बाद पहला दौरा होगा। सूत्रों अनुसार राष्ट्रपति पंजाब में आयोजित किसी कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकती हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।