Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

1158 Assistant Professors-Librarians: हक में आया फैसला तो झूम उठे सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन, CM मान का किया धन्यवाद

पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा हक में फैसला आने के बाद पंजाब में 1158 सहायक प्रोफेसरों और लाइब्रेरियन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) का धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए एक सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रणाली तैयार की है जिसके तहत अब तक 45000 से अधिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं।

By Inderpreet Singh Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 25 Sep 2024 07:51 PM (IST)
Hero Image
सहायक प्रोफेसरों और लाइब्रेरियन ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हाईकोर्ट द्वारा हक में फैसला आने के बाद 1158 सहायक प्रोफेसरों और लाइब्रेरियनों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल ने कानूनी उलझनों से निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने हेतु मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने इस बात पर भी अफसोस व्यक्त किया कि पिछली सरकारों ने उनकी कोई सहायता नहीं की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए एक सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रणाली तैयार की है, जिसके तहत अब तक 45,000 से अधिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं और इनमें से किसी भी नियुक्ति को किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पंजाब सरकार के लिए गर्व की बात है कि इन युवाओं को केवल योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए भी यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि सभी युवाओं को उनकी योग्यता और समझदारी के आधार पर इन पदों के लिए चुना गया है।