Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने निमिषा मेहता सहित चार नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

पार्टी महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निमिषा मेहता दलविंदर सिंह ढिल्लों कुलदीप सिंह एवं गुरप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार अनुशासन के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Thu, 07 Sep 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
निमिषा मेहता सहित चार नेता BJP से निष्कासित, जाखड़ ने लिया एक्शन (file photo)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी की अनुशासन कमेटी  से विचार-विमर्श के बाद जिला होशियारपुर की गढ़शंकर विधानसभा के चार भाजपा नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते एक्शन

पार्टी के महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में कहा कि भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह एवं गुरप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

INDIA गठबंधन को लेकर बोले सीएम मान, कहा- हम अकेले लड़ना भी जानते हैं और सरकार बनाना भी

उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार अनुशासन के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं और इस प्रकार, अनुशासन समिति के परामर्श से प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के निर्णय के अनुसार, उपरोक्त सभी को तत्काल प्रभाव पार्टी से निष्कासित किया जाता है और उन्हें सौंपी गई सभी जिम्मेवारियों/कार्यों, यदि कोई हो, से भी निष्कासित किया जाता है।