Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Cabinet Expand: कौन हैं बरिंदर गोयल, जिन्हें CM मान ने बनाया कैबिनेट मंत्री, 2022 में कांग्रेस से AAP में हुए थे शामिल

Punjab Cabinet Expand बरिंदर गोयल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद इलाके में खुशी की लहर है। उनके समर्थक पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं। बरिंदर गोयल पहले कांग्रेस से जुड़े थे लेकिन विधानसभा का टिकट नहीं मिला तो वे नाराज हो गए। 2022 विधानसभा चुनाव में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप ने उनपर भरोसा कर उन्हें टिकट दिया।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Mon, 23 Sep 2024 07:32 PM (IST)
Hero Image
Punjab Cabinet Expand: कौन हैं बरिंदर गोयल, जिन्हें CM मान ने बनाया कैबिनेट मंत्री।

जागरण संवाददाता, संगरूर। विधानसभा हलका लहरागागा के विधायक वकील बरिंदर गोयल को पंजाब सरकार ने कैबिनेट में शामिल किया है। विधायक बरिंदर कुमार गोयल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र भर में पार्टी वर्करों व शहर निवासियों द्वारा आतिशबाजी व पटाखे फोड़े गए।

बता दें कि बरिंदर गोयल बीए एललबी की पढ़ार्इ करने के बाद पेशे के तौर पर वकील हैं, वह एक कारोबारी भी हैं। वकालत की शुरुआत करते समय ही उनके राजनीति जीवन का आरंभ हो गया था। वह बार एसोसिएशन सुनाम के दो बार प्रधान रहे। इसके बाद 1992 में पहली बार उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर लहरागागा से चुनाव मैदान में उतरे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में हुए थे शामिल

बेशक कांग्रेस की प्रत्याशी राजिंदर कौर भट्ठल से उन्हें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस पश्चात वकील बरिंदर गोयल भाजपा में शामिल हुए। भाजपा व अकाली दल में गठजोड़ होने पर वह शिअद-भाजपा पार्टी में सरगर्म रहे।

इस उपरांत वह वर्ष 2016 दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए और वर्ष 2017 में वकील बरिंदर गोयल ने कांग्रेस पार्टी से विधानसभा हलका लहरागागा से टिकट की उम्मीद रखी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने राजिंदर कौर भट्ठल को टिकट दे दी।

2022 में बरिंदर गोयल ने छोड़ी कांग्रेस

ऐसे में आखिरकार एडवोकेट बरिंदर गोयल ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया। विधानसभा चुनाव 2022 में टिकटों की घोषणा से ठीक पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आप ने तत्कालीन हलका इंचार्ज जसवीर सिंह कुदनी का टिकट काटकर वकील बरिंदर गोयल को उम्मीदवार के तौर पर राजिंदर कौर भट्ठल व परमिंदर ढींडसा के खिलाफ मैदान में उतारा।

लहरा विकास मंच की स्थापना

एडवोकेट बरिंदर गोयल ने लहरा विकास मंच के नाम से स्थानीय स्तर का सामाजिक मंच बनाया। मंच ने फरवरी 2021 में लहरागागा की नगर कौंसिल की चुनाव लड़ा। अधिकतर वार्डों पर कांग्रेस को मात देकर लहरा विकास मंच के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। सत्ताधारी कांग्रेस पक्ष बहुमत साबित नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें- CM मान का रिटर्न गिफ्ट: उपचुनाव में जीत के 71 दिन बाद पंजाब की कैबिनेट में शामिल होंगे भगत, मिल सकता है यह विभाग

26518 बहुमत से जीते

वर्ष 2022 में गोयल को आम आदमी पार्टी की तरफ से लहरागागा विधानसभा हलके से टिकट मिली। उन्होंने 60058 वोट प्राप्त किए। उन्होंने 26518 वोट के बहुमत से लहरागागा विधानसभा हलके से जीत हासिल की।

उनके मुकाबले शिअद संयुक्त के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींडसा ने, 33540 वोट, कांग्रेस से राजिदंर कौर भट्ठल को 20400 वोट व शिअद (ब) के गोबिंद सिंह लोंगोवाल को 1238 वोट मिले थे।

परिवारिक स्थिति

हलका विधायक एडवोकेट बरिंदर गोयल के परिवार में उनकी पत्नी सीमा गोयल, बेटा गौरव गोयल, बहू व पोता शामिल है। उनके दो बेटे थे, छोटे बेटे सौरव गोयल वर्ष 2011 में सड़क हादसे में मौत हो गर्इ। गौरव गोयल व्यापारिक काम संभाल रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ, जानें किसे मिला कौन सा विभाग