Move to Jagran APP

नई एक्साइज पॉलिसी को हरी झंडी, 1300 नए डॉक्टरों की होगी भर्ती... पंजाब कैबिनेट की बैठक में मान सरकार का अहम फैसला

Punjab Latest News आज पंजाब सरकार की कैबिनेट (Punjab Cabinet Meeting) बैठक आयोजित हुई। इसमें मान सरकार नई आबकारी नीति पर मुहर लगा दी है। नई पॉलिसी में एक हजार करोड़ रुपए मिलने की लक्ष्य रखा गया है। वहीं सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में 1300 नए डॉक्टरों की भर्ती भी करेगी। जहां एक ओर यह पॉलिसी दिल्ली में विवादों में है। वहीं आबकारी पॉलिसी पंजाब में काफी कामयाब है।

By Inderpreet Singh Edited By: Prince Sharma Updated: Sat, 09 Mar 2024 01:27 PM (IST)
Hero Image
नई एक्साइज पॉलिसी को हरी झंडी, 1300 नए डॉक्टरों की होगी भर्ती

इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: पंजाब की नई आबकारी नीति पर आज मुहर लग चुकी है। इसी के साथ बैठक में 1300 नए डॉक्टरों की भर्ती का एलान भी किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी जिसमें नई एक्साइज पॉलिसी को पास किया जाना था।

ये हुए अहम फैसले

पंजाब कैबिनेट ने नई एक्साइज पॉलिसी को भी मंजूरी दे दी है। ड्रा ऑफ लॉट्स की तर्ज पर टेक की नीलामी होगी। एक हजार करोड़ के रेवेन्यू को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं कैबिनेट मीटिंग में तय हुआ कि पास्को एक्ट के मामले के लिए दो फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे। एक्साइज ड्यूटी में शराब के रेटों में कोई बदलाव नहीं होगा।

पंजाब में पॉलिसी काफी कामयाब है

दिलचस्प बात यह है कि आम आदमी पार्टी बेशक दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी को लेकर दिक्कत में हो और उसके नेता मनीष सिसोदिया जेल में हों और मुख्यमंत्री अरविंद केरजीवाल पर भी जांच की तलवार लटक रही हो लेकिन पंजाब में उनकी पॉलिसी काफी कामयाब है।

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब आप सरकार ने सत्ता संभाली उससे पहले कांग्रेस सरकार के दौरान 6200 करोड़ रुपए ही शराब नीति के तहत सरकार को मिले। यानी साल 2021-22 में सरकार ने अपनी पॉलिसी जारी करके दावा किया कि इससे 7002 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे लेकिन मिले मात्र 6200 करोड़। साल 2020-21 में भी लगभग इतने ही पैसे मिले। तब राज्य की कलेक्शन 6164 करोड़ रुपए थी।

आप ने 9600 करोड़ का किया था दावा

साल 2022-23 में आम आदमी पार्टी ने जब अपनी एक्साइज पॉलिसी जारी की तो दावा किया कि 9600 करोड़ की कलेक्शन होगी लेकिन यह आंकड़ा 8437 करोड़ रह गया। हालांकि इसके बावजूद इसे 25 फीसदी के लगभग वृदि्ध माना गया।

दिलचस्प बात यह है कि चालू वित्त वर्ष में सरकार ने 9785 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा लेकिन वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने दो दिन पहले जो बजट पेश किया है उसमें संशोधित अनुमानों में इस आमदनी 9900 करोड़ रुपए होना बताया गया है यानी ऐसा पहली बार हो रहा है कि बजट अनुमानों से यह राशि ऊपर चली गई है। आर्थिक संकट झेल रही पंजाब सरकार, जिसको केंद्र से आठ हजार करोड़ रुपए की ग्रांटें और टैक्स की राशि नहीं मिली है उसमें एक्साइज से होने वाली आदमनी ने फिलहाल राहत की सांस पहुंचाई हुई है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: दूसरी लिस्ट को लेकर नई दिल्ली में BJP की अहम बैठक आज, चंडीगढ़ की सीट पर हो सकता है नाम फाइनल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।