Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab cabinet Oath Ceremony 2022 : पंजाब के भगवंत मान मंत्रिमंडल में 10 मंत्री शामिल, बैंस सबसे युवा व धालीवाल सबसे बुजुर्ग मंत्री

Punjab Cabinet Minister Oath 2022 Latest Hindi News पंजाब कैबिनेट में आज मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में 10 मत्रियों काे राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में सबसे युवा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और सबसे बुजुर्ग मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Updated: Sat, 19 Mar 2022 12:59 PM (IST)
Hero Image
सीएम भगवंत मान, पंंजाब के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित और हरियाणा के राज्‍यपाल बंगारू दत्‍तात्रेय के साथ नए मंत्री। (जागरण)

चंडीगढ़, जेएनएन। Punjab Cabinet Minister Oath 2022 Latest Hindi New Live : पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई। आज 10 मंत्रियों ने शपथ ली।

पहले नंबर पर हरपाल सिंह चीमा और 10वें नंबर पर हरजोत सिंह बैंस ने मंत्री पद की शपथ ली। 31 साल के बैंस भगवंत मान कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल सबसे बुजुर्ग मंत्री है। नौवें नंबर पर ब्रह्मशंकर जिम्‍पा ने मंत्री पद की  शपथ ली। उन्‍होंने पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा व तीक्ष्‍ण सूद को होशियारपुर से हराया था। वहीं, पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

हरपाल सिंह चीमा ने सबसे पहले शपथ ली, एक मात्र महिला मंत्री डा. बलजीत कौर 

छठे मंत्री के तौर पर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शपथ ली। वह 32 साल के हैं। इसके बाद कुलदीप सिंह धालीवाल ने शपथ ली। भगंवत मान सरकार में  60 सालके धालीवाल सबसे अधिक उम्र के मंत्री हैं।  आठवें नंंबर पर लालजीत सिंह भुल्‍लर ने शपथ ली। 

31 साल के हरजोत सिंह बैंस को मंत्री पद की शपथ दिलाते राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित। (एएनआइ)   

सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा शपथ  ग्रहण किया। चीमा के बाद डा. बलजीत कौर ने मंत्री  पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद डा. विजय सिंगला ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्‍होंने चुनाव में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को हराया था। पांचवें नंबर पर लालचंद कटारुचक को मंत्री पद की शपथ ली।  कैबिनेट में किसी को उपमुख्‍यमंत्री नहीं बनाया गया है। 

गुरमीत मीत हेयर को शपथ दिलाते राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित। (एएनआइ) 

राज्‍यपाल राजभवन में 10 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की  शपथ लेने वाले नेता पहले ही पहुंच गए थे। समारोह में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद दिन में दो बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के राज्‍यपाल बंगारू दत्‍तात्रेय भी मौजूद रहे।  

डा. दलजीत कौर को मंत्री पद की शपथ दिलाते राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित। (एएनआइ)

नए मंत्रियों को राजभवन में नवनिर्मित गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई गई। इस आडिटोरियम का हाल में ही राज्‍यपाल ने उद्घाटन किया था। समरोह में काफी संख्‍या में आप के नेता भी समरोह में पहुंचे। समारोह में शपथ लेने वाले मंत्रियों के परिवार के सदस्‍य भी पहुंचे।   

मंत्री पद की शपथ लेते कुलजीत सिंह धालीवाल और लालजीत सिंह भुल्‍लर। ( एएनआइ)

थोड़ी देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह, मंत्रिमंडल में एक महिला

भगवंत मान के मंत्रिमंडल में केवल एक ही महिला को शामिल किया गया है। दिडबा से जीत कर आए हरपाल सिंह चीमा, मलोट से जीत कर आईं डा. बलजीत कौर, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर, अजनाला से गुरमीत सिंह धालीवाल, पट्टी से जीते लाल जीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, मानसा से डा. विजय सिंगला , बोआ से जीते लालचंद कटारुचक , आनंदपुर साहिब से जीेते हरजोत सिंह बैंस मंत्री पद की शपथ ली।

मंत्री पद की शपथ लेते डा. विजय सिंगला और ब्रह्मशंकर जिम्‍पा। (एएनआइ) 

दूसरी ओर, मंत्रिमंडल में पुराने नाम शामिल न किए जाने से राजनीतिक जानकार थोड़े हैरान हैं। जिन नामों को लेकर चर्चा चल रही थी उनमें से ज्‍यदातार नाम शामिल नहीं हैं। अमन अरोड़ा मंत्री बनाना तय माना जा रहा था लेकिन उन्हें भी केबिनेट में मौका नहीं दिया गया।

हरपाल सिंह चीमा को मंत्री पद की शपथ दिलाते राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित। (एएनआइ)

भगवंत मान के मंत्रिमंडल में मालवा से पांच,  माझा क्षेत्र से चार और दोआबा से एक को मंत्री बनाया गया है। यदि जातीय समीकरणों की बात करें तो भगवंत मान के अलावा चार और जट सिखों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जबकि चार ही दलित कैबिनेट में जगह पा गए हैं और दो हिंदू वर्ग से भी लिए गए हैं। पंजाब विधानसभा की 117 सीटें हैं ऐसे में 15 फ़ीसदी विधायकों को कैबिनेट में लिया जा सकता है मुख्यमंत्री के अलावा 17 विधायक मंत्री बन सकते हैं। 

मंत्री पद की शपथ लेते लालचंद कटारुचक और हरभजन ईटीओ। (एएनआइ) 

शपथ ग्रहण समारोह मेंं आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के पुत्र दिलशान और बेटी सीरत मान भी पहुंचे हैं।  

 ये हैं नए मंत्री - 

  • 1. हरपाल सिंह चीमा।
  • 2. गुरमीत सिंह मीत हेयर। 
  • 3. डा. बलजोत कौर।
  • 4. कुलदीप सिंह धालीवाल।
  • 5. डा. विजय सिंगला।
  • 6. लालजोत सिंह भुल्लर।
  • 7. हरभजन सिंह ईटीओ। 
  • 8. ब्रह्म शंकर जिम्‍पा। 
  • 9. हरजोत सिंह बैंस।
  • 10. लाल चंद कटारूचक। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर