Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: सीएम मान ने हॉकी प्लेयर्स को दिए एक-एक करोड़ रुपए, शूटिंग-एथलेटिक्स व गोल्फ खिलाड़ियों का भी किया सम्मान

चंडीगढ़ में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शूटिंग-एथलेटिक्स और गोल्फ के ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मान ने हॉकी के प्लेयर्स को एक-एक करोड़ रुपए का चेक दिया। जबकि अन्य खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए दिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बेहद खास है। पेरिस ओलंपिक में पंजाब का नाम चमकाने वाले खिलाड़ियों को हम इनामी राशि देकर सम्मानित कर रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Sun, 18 Aug 2024 04:39 PM (IST)
Hero Image
CM भगवंत मान ने हॉकी खिलाड़ियों को दिए एक-एक करोड़ रुपए

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेरिस ओलंपिक खेलों में पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को आज चंडीगढ़ में सम्मानित किया। भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, पेरिस ओलंपिक खेलों में पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को आज चंडीगढ़ में पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा एक-एक करोड़

उन्होंने लिखा, खेलों में विजेता खिलाड़ियों को 9.35 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। जिसके अंतर्गत कांस्य पदक जीतने वाले विजेता खिलाड़ी को (हॉकी टीम) 1-1 करोड़ रुपये, जबकि शूटिंग, एथलेटिक्स और गोल्फ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये दिए गए। खिलाड़ियों और उनके परिवारों को बधाई।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, आज हमारे लिए बहुत खुशी का दिन है। पेरिस ओलंपिक में पंजाब का नाम चमकाने वाले खिलाड़ियों को हम इनामी राशि देकर सम्मानित कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराकर देश का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें- Vande Metro Train: भारत की पहली वंदे मेट्रो दौड़ने के लिए तैयार, कवच प्रणाली से लैस होगी ट्रेन

खिलाड़ियों को दी गई 9.35 करोड़ रुपए की राशि

भगवंत मान ने कहा, हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में पदकों की संख्या और बढ़ेगी और पंजाब खेलों में अग्रणी राज्य बनेगा। हम खिलाड़ियों को हर तरह से सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विजेता खिलाड़ियों को दी पुरस्कार राशि गई कुल 9.35 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि टीम को आगे ले जाना कप्तान का कर्तव्य है। हमारी हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस कर्तव्य को बखूबी निभाया। जिसकी बदौलत हमारे खिलाड़ियों ने मिलकर रिकॉर्ड बनाया और शानदार जीत हासिल की।

'खिलाड़ियों को करना पड़ता है कठिनाइयों का सामना'

भगवंत मान ने कहा, पहले हॉकी खिलाड़ियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कोई कंपनी प्रायोजित नहीं थी और कोई टूर्नामेंट नहीं था। लेकिन हमारी सरकार खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है।

आने वाले दिनों में विभिन्न देशों के टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। पंजाब मुख्यमंत्री ने कहा, देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को इस जीत तक पहुंचने के लिए जीवन में किन उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। इस सफलता के लिए उन्हें क्या-क्या करना पड़ा। हम चाहते हैं कि उनके संघर्ष को हर व्यक्ति जानें।

यह भी पढ़ें- अमृतसर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, एयरपोर्ट अथॉरिटी से की थी एक करोड़ रुपए की मांग

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर