Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पंजाब के CM भगवंत मान अभी अस्पताल में ही रहेंगे भर्ती, डॉक्टर ने हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Punjab CM Health Update पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अभी अस्पताल में ही रहेंगे। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी तबीयत अब स्थिर है। लेकिन उनके कुछ टेस्ट किए गए थे। जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। डॉक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री की पल्मोनरी आरटरी में दबाव बढ़ने के कारण उनके हृदय पर दबाव बढ़ गया था जिस कारण ब्लड प्रेशर अनियमित हो गया है।

By Inderpreet Singh Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 27 Sep 2024 10:13 PM (IST)
Hero Image
Punjab CM Health Update: पंजाब के सीएम अभी अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Bhagwant Mann Health Update: मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत अब स्थिर है और डॉक्टरों ने जांच के लिए अभी उन्हें अस्पताल में रहने की सलाह दी है। भगवंत मान पिछले दो दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

आज उनके स्वास्थ्य संबंधी बुलेटिन जारी करते हुए हृदय रोगाें के माहिर और विभागाध्यक्ष डॉ. आर. के जसवाल ने बताया कि आज उन्होंने मुख्यमंत्री के दिल संबंधित कुछ टेस्ट किए गए थे जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

मुख्यमंत्री की पल्मोनरी आरटरी में दबाव बढ़ने के कारण उनके हृदय पर दबाव बढ़ गया है जिस कारण ब्लड प्रेशर अनियमित हो गया है। फिलहाल मुख्यमंत्री पूरी तरह से स्थिर हैं। दिल के टेस्टों व जांच के नतीजे आने के बाद ही डॉक्टर आगे का फैसला करेंगे। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री इलाज में सहयोग कर रहे हैं और उम्मीद है कि उनकी हालत में जल्द ही सुधार होगा।

देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में: भगवंत मान

उधर, पंजाब सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि वह फोन पर बात कर रहे हैं। आज इसी संदर्भ में उन्होंने पटियाला में राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (आरजीएनयूएल) के संघर्षरत छात्रों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

छात्रों से फोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें किसी भी कारण से परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या अधिकारी की दादा गिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्रों को हर हाल में न्याय दिया जाएगा।

पंजाब सरकार छात्रों के हितों की करेगी रक्षा

मुख्यमंत्री ने संघर्षरत छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई इन सभी घटनाओं पर राज्य सरकार पहले से ही कड़ी नजर रखे हुए है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

यह भी पढ़ें- Punjab News: अचानक बिगड़ी CM भगवंत मान की तबीयत, मोहाली के अस्पताल में भर्ती

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें