Move to Jagran APP

Punjab: पहली बार साइबर क्राइम के पीड़ितों के खातों में वापस आई फ्रीज मनी, वित्तीय धोखाधड़ी की थी 28 हजार से अधिक शिकायतें

राज्य में पहली बार साइबर क्राइम के वित्तीय धोखाधड़ी पीड़ितों के खातों में फ्रीज मनी वापस आई। साइबर क्राइम सैल की ओर से राज्य कानूनी सेवाओं के तालमेल से संबंधित बैंकों से पीड़ितों के खातों में 28.5 लाख रुपए की फ्रीज की रकम सफलतापूर्वक वापस की है। कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी। ध्यान रहे कि साल 2021 से साइबर हेल्पलाइन 1930 की सुविधा लागू की गई थी।

By Rohit KumarEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Tue, 19 Dec 2023 08:35 PM (IST)
Hero Image
पहली बार साइबर क्राइम के पीड़ितों के खातों में वापस आई फ्रीज मनी, File Photo

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राज्य में पहली बार साइबर क्राइम के वित्तीय धोखाधड़ी पीड़ितों के खातों में फ्रीज मनी वापस आई है। साइबर क्राइम सैल की ओर से राज्य कानूनी सेवाओं के तालमेल से संबंधित बैंकों से पीड़ितों के खातों में 28.5 लाख रुपए की फ्रीज की रकम सफलतापूर्वक वापस की है। कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी। ध्यान रहे कि साल 2021 से साइबर हेल्पलाइन 1930 की सुविधा लागू की गई थी। जिससे उन नागरिकों को वित्तीय नुकसान से बचाया जा सके, जो साइबर क्राइम वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।

15.5 करोड़ की फ्रीज रकम बैंको में पड़ी 

यादव ने कहा कि हेल्पलाइन 1930 या सिटिजन फाइनेंशियल साइबर फ्राड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम ( सीएफसीएफआरएमएस) पर तुरंत शिकायत दर्ज होने के उपरांत साइबर अपराध धोखाधड़ी पीड़ितों के पैसे आराेपितों, संदिग्ध व्यक्तियों के खातों में फ्रीज कर दिए जाते हैं। अब तक हेल्पलाइन पर वित्तीय धोखाधड़ी की 28642 शिकायतें दर्ज की गई हैं। जिस पर तेजी से कार्यवाही करते हुए साइबर सैल ने लगभग 15.5 करोड़ रुपए की रकम, को फ्रीज ( डेबिट फ्रीज/ लियन फ्रीज) किया है, जोकि बैंकों में पड़ी है।

डीजीपी ने कहा कि फ्रीज की रकम की वापसी की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए, साइबर क्राइम सैल ने लोक अदालतों के जरिए सीआरपीसी की धारा 457 के अंतर्गत पीड़ित खातों में रिफंड की सुविधा के लिए राज्य कानूनी सेवा अथारिटी के साथ संपर्क किया है। एडीजीपी साइबर क्राइम वी नीरजा ने 5 दिसंबर 2023 को पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी के कार्यकारी चेयरमैन माननीय जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया के साथ मीटिंग करके पंजाब के सभी जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी को पैसे रिफंड करने संबंधी अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे जरुरी निर्देश जारी करवाए। 

कई मामले और पैसे विचाराधीन

नीरजा ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर, लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने 9 दिसंबर, 2023 को लोक अदालत में चीफ जुडीशियल मैजिस्ट्रेट, लुधियाना की अदालत में रिफंड के लिए 36 मामलों के आवेदन जमा करवाए थे, जिनमें से 33 आवेदन पत्रों को अदालत ने स्वीकृत कर लिया और संबंधित बैंकों से पीड़ितों के खातों में कुल 28.5 लाख रुपए की राशि जारी करने के हुक्म दिए। लुधियाना में लगभग 6 लाख और मोहाली से 11 मामलों संबंधी 15 लाख की फ्रीज की रकम की वापसी के लिए और आवेदन विचाराधीन हैं।

पीड़ित जिनको अपना पैसा वापस मिला

  • फ्राड काल का शिकार हुए लुधियाना के ओमकार सिंह को अपने खाते में पड़ी 2 लाख रुपए की रकम वापस करने के लिए अदालत से हुक्म प्राप्त हुए।
  • लुधियाना के नवजोत सिंह, जिसने निवेश घोटाले में अपना पैसा गंवा दिया था, के बैंक खाते में 7.45 लाख रुपए वापस।
  • लुधियाना के राकेश कुमार, जिसने साइबर धोखेबाज के हाथों 27000 रुपए गंवाए, अदालत से उसके बैंक खाते में रकम वापस करने के आदेश मिले। फ्रॉड काल का शिकार हुई लुधियाना की हरप्रीत कौर के बैंक खाते में 27000 रुपए वापस आए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।