Move to Jagran APP

हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ पावर कॉम को भी मजबूत कर रही पंजाब सरकार, दो वर्षों में 5094 उम्मीदवारों की हुई भर्ती

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड द्वारा सीधे तौर पर की गई भर्ती के माध्यम से कुल 3097 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 1 अप्रैल 2022 से अब तक अनुकंपा आधार पर 1215 नौकरियां प्रदान की गई हैं। जिसमें 272 ग्रुप सी और 943 ग्रुप डी की रिक्तियां शामिल हैं।

By Jagran News Edited By: Amit Singh Updated: Wed, 16 Oct 2024 07:21 PM (IST)
Hero Image
पावर कॉम में मैन पावर को भी पंजाब सरकार कर रही मजबूत।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार न सिर्फ आम लोगों को प्रति माह 300 यूनिट फ्री बिजली देकर आर्थिक रूप से सहायता मुहैया करवा रही है। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड (पावर काम) को मैन पावर के साथ भी मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का यह दूरदर्शी विजन हैं कि महज दो वर्षों में पावर काम में 5,094 उम्मीदवारों की भर्ती हो चुकी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड द्वारा सीधे तौर पर की गई भर्ती के माध्यम से कुल 3,097 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 1 अप्रैल 2022 से अब तक, अनुकंपा आधार पर 1,215 नौकरियां प्रदान की गई हैं जिसमें 272 ग्रुप सी और 943 ग्रुप डी की रिक्तियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार पी.एस.पी.सी.एल. और पीएसटीसीएल में अब तक 5,094 उम्मीदवारों की भर्ती की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएसपीसीएल ने 3,888 पदों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है और यह भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी, 100 सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद इसी वर्ष अक्टूबर में भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के लिए कुशल कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नई भर्तियां पीएसपीसीएल के कामकाज में सुधार लाएगी।

युवाओं को मिल रहे रोजगार के बेहतर अवसर

सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों को बिना किसी असुविधा के बिजली मिलती रहे, इसके लिए जरूरी होता है कि पावर काम के पास समुचित मैन पावर हो। पंजाब सरकार न सिर्फ लोगों को मुफ्त बिजली की सुविधा दे रही हैं बल्कि पावर काम मैन पावर की कमी से न जूझे इसके लिए नियमित भर्ती भी कर रही है। इससे न सिर्फ युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं बल्कि लोगों को बिजली की सुविधा भी बेहतर मिल रही है। यह सब केवल इसलिए हो पा रहा हैं क्योंकि सरकार की नीयत लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पंजाब सरकार ने राज्य में लोगों को मुफ्त बिजली सप्लाई देने का वादा 1 जुलाई 2022 से प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ पूरा हुआ है। इसके अलावा पंजाब सरकार योग्य व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।